एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब सरकार की ओर से हुआ बड़ा दावा, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार है स्वास्थ्य विभाग

Punjab News: पंजाब में कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. अब पंजाब सरकार की ओर से बड़ा दावा हुआ है.

Punjab News: कोरोना वायरस की तीसरी लहर के मद्देनज़र पंजाब सरकार की ओर से बड़ा दावा किया गया है. पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी.बी. सिंह की ओर से इस बात का दावा किया गया.

पंजाब में कोविड-19 के मामलों की संख्या छह प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ बढ़ रही है. जीबी सिंह ने कहा कि ''स्वास्थ्य विभाग के पास तीसरी लहर आने की स्थिति में अपेक्षित बड़ी संख्या में मामलों से निपटने के लिए सभी बुनियादी ढांचागत सुविधाएं हैं.''

जीबी सिंह ने हालांकि लोगों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ''हमारी तैयारी पूरी है. मगर लोगों को खुद को वायरस के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगवाना चाहिए, क्योंकि यही कोविड से बचने का सबसे शक्तिशाली उपकरण है.''

बच्चों के लिए वैक्सीन अभियान शुरू

टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 3 जनवरी से 15-18 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया है और अब तक लगभग 12,000 बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने का अभियान 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है.

सिंह ने कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने की भी अपील की, क्योंकि ओमिक्रॉन वेरिएंट की फैलने की क्षमता डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तीन गुना अधिक है.

बता दें कि बीते दो दिनों में पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिला है. बीते दो दिनों से राज्य में कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

Punjab News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए पंजाब सरकार में किया कमेटी का गठन, तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget