एक्सप्लोरर

Punjab News: आबकारी राजस्व को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार उठाएगी बड़ा कदम, केरल की तर्ज पर यूज होगा ये सॉफ्टवेयर

Punjab Government: पंजाब सरकार भी अब केरल की तर्ज पर ‘एंटरप्राइज़ रिसॉर्स प्लानिंग’ सॉफ्टवेयर का यूज करने वाली है. इससे लिए पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल केरल के दौरे पर गया है

Chandigarh News:  पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल केरल के दौरे पर गया है जहां वह राजस्व हानि रोकने और आबकारी राजस्व बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तक्षेपों के बारे में जानकारी हासिल करेगा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कर रहे हैं.  प्रतिनिधिमंडल में वित्त आयुक्त (कराधान) विकास प्रताप और आबकारी आयुक्त वरूण रूजम भी शामिल हैं. एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के दौरान केरल के आबकारी विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन ईआरपी सॉफ्टवेयर और बिक्री केंद्र व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल करेगा. 

राजस्व को बढ़ाने के दृष्टिकोण से अहम है सॉफ्टवेयर
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा दौरे का उद्देश्य उन प्रौद्योगिकी हस्तक्षेपों के बारे में जानना है जो राजस्व हानि को रोकने और आबकारी राजस्व को बढ़ाने के दृष्टिकोण से अहम हैं.  चीमा ने कहा कि ‘एंटरप्राइज़ रिसॉर्स प्लानिंग’ सॉफ्टवेयर शासन में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करेगा. चीमा ने केरल के आबकारी मंत्री एम बी राजेश के साथ भी बैठक की है.  चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार राजस्व हानि को रोकने के लिए उत्पाद शुल्क राजस्व संग्रह की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और सिस्टम के भीतर रिसाव को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर-आधारित तकनीकी समाधान अपनाने के लिए बहुत उत्सुक है. 

‘एंटरप्राइज़ रिसॉर्स प्लानिंग’ सॉफ्टवेयर कैसे है महत्वपूर्ण
इंटरप्राइजेस रिसोर्स प्लानिंग एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो दिन प्रतिदिन की गतिविधियों जैसे जोखिम प्रबंधन, खरीद, प्रोजेक्ट प्रबंधन, अकाउंटिंग के संचालन को व्यवस्थित करने का काम करता है. जिस तरह केरल आबकारी विभाग इस सॉफ्टवेयर के जरिए शराब के उत्पादन, पैकेजिंग, सप्लाई पर नजर रखता है, इसके अलावा केरल आबकारी विभाग एंटरप्राइज़ रिसॉर्स प्लानिंग’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से खुदरा दुकानों पर शराब की बिक्री के दौरान ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले भुगतान वाले कुल बिक्री का भी हिसाब रखता है. ठीक वैसे ही पंजाब भी अब इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरे नजर रखने वाला है. जिससे शराब की अवैध बिक्री पर भी रोक लग जाएगी.

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने रेप पीड़िता की याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला, मिली गर्भपात की अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget