एक्सप्लोरर

Punjab: विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व CM चन्नी से सात घंटे की पूछताछ, बाहर निकलकर बोले- 'मुगलों से भी बदतर...'

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और आगे भी करता रहूंगा.

Punjab Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की आय से अधिक संपत्ति मामले (Disproportionate Assets Case) में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो (State Vigilance Team) के अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री से सात घंटे तक पूछताछ की. चन्नी ने मामले में जारी जांच को ‘पूरी तरह से राजनीतिक’ करार दिया. शाम को सतर्कता ब्यूरो के मोहाली कार्यालय से बाहर निकलते हुए, चन्नी ने फिर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘सरकार मुगलों से भी बदतर व्यवहार कर रही है. तमाम तरीके से अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं.’’ चन्नी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में, यह तरीका नहीं है...कि बिना किसी आधार के मामला बनाने की कोशिश करते हैं. सुबह संवाददाता सम्मेलन में कही बात पर मैं कायम हूं. उन्हें जो करना है, कर सकते हैं.’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से सात घंटे तक पूछताछ

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और आगे भी करता रहूंगा.’’ कांग्रेस नेता चन्नी सुबह करीब 11 बजे ब्यूरो के मोहाली कार्यालय में जाने से पहले राज्य सरकार की निंदा की और दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ‘बदले की राजनीति’ कर रही है. सतर्कता ब्यूरो ने पहले चन्नी को पूछताछ के लिए 12 अप्रैल को पेश होने को कहा था, लेकिन किसी और तारीख पर बुलाए जाने के अनुरोध को ब्यूरो ने स्वीकार कर लिया और 20 अप्रैल को मोहाली कार्यालय में पेश होने को कहा. बाद में ब्यूरो ने चन्नी को 14 अप्रैल को बुलाने का फैसला किया. 

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मामला 

ब्यूरो चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपों की जांच कर रहा है. पिछले महीने ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया था. ब्यूरो कार्यालय में प्रवेश करने से पहले चन्नी ने ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को खारिज किया और कहा, ‘‘जांच पूरी तरह से राजनीतिक है. वे जो करना चाहते हैं, उन्हें करने दीजिए.’’ उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में आप नीत सरकार पर हमला करते हुए कहा, ‘‘वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मुझे प्रताड़ित कर सकते हैं. मुझे जान से भी मार सकते हैं, लेकिन मैं तैयार हूं.’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने नम आंखों से कहा, ‘‘अगर एक भी व्यक्ति कहे कि चन्नी किसी भ्रष्टाचार में लिप्त है, तो मुझे फांसी पर लटका दीजिए.’’ चन्नी ने कहा कि जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से पहले उन्होंने कई मुद्दे उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार उनके उठाए मुद्दों से घबरा गई है, जिसमें दलितों से संबंधित मुद्दे, ‘अकाल तख्त जत्थेदार के बारे में मुख्यमंत्री ने क्या कहा’, बेअदबी के मामलों में न्याय और किसानों के मुद्दों से जुड़े सवाल शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘और जब कोई सच बोलता है, तो जो झूठा होता है, उसे चुभता है. ‘आप’ सरकार के साथ यही हुआ है.’’ 

Punjab Politics: 'हाथ में गिलास लेकर केंद्र की छाती पर...', बिक्रम मजीठिया और CM भगवंत मान के बीच शुरू हुआ ट्विटर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget