एक्सप्लोरर

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका, अनिल जोशी ने छोड़ी पार्टी, बोले- ‘धर्म और सांप्रदायिक एजेंडे में...’

Punjab politics: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दिया है. उन्होंने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही अनिल जोशी ने कई आरोप लगाए हैं.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है. उन्होंने पार्टी की मौजूदा नीतियों और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. अनिल जोशी 2021 में बीजेपी छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए थे. उन्होंने अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदड़ को अपना इस्तीफा भेजा है. अनिल जोशी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पार्टी में जो असली मुद्दे हैं, उनकी बात नहीं हो रही बल्कि धर्म और पंथक एजेंडे में उलझकर रह गई है.

अनिल जोशी ने अपने इस्तीफे मे लिखा कि पार्टी ने असली मुद्दों को उठाना बंद कर दिया है. ऐसा लगता है मानों पार्टी केवल सांप्रदायिक राजनीति और धर्म आधारित एजेंडे तक सिमटकर रह गई है. उन्होंने लिखा, "मैं इस सांप्रदायिक राजनीति में अपने लिए कोई जगह नहीं देखता हूं." उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे हमेशा धर्मनिरपेक्षता और पंजाब के व्यापक विकास के समर्थक रहे हैं. अकाली दल की मौजूदा दिशा उनके मूल विचारों के अनुरूप नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है.

सुखबीर सिंह बादल की कार्यशैली पर उठाए सवाल

उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की कार्यशैली पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद पार्टी की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है. सुखबीर सिंह बादल को भी अब इस्तीफा दे देना चाहिए.

बीजेपी के खिलाफ खोला था मोर्चा 

अनिल जोशी के राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो वे अमृतसर उत्तरी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. बीजेपी में रहते हुए वे लोकल बॉडी मिनिस्टर भी रहे. बीजेपी नेता के तौर पर ही उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. पार्टी में उनकी मजबूत नेता के तौर पर पहचान रही. लेकिन, कृषि कानूनों के समय उन्होंने बीजेपी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और 2021 में अकाली दल में शामिल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: Punjab Bypoll 2024 Live: पंजाब उपचुनाव में कांग्रेस और AAP कार्यकर्ताओं में झड़प, अरविंद केजरीवाल ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget