एक्सप्लोरर

Punjab Bypoll 2024 Live: पंजाब उपचुनाव में कांग्रेस और AAP कार्यकर्ताओं में झड़प, अरविंद केजरीवाल ने की ये अपील

Punjab Bypoll 2024 Live Updates: पंजाब की चब्बेवाल, बरनाला, गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक सीट पर सुबह 7 बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Key Events
Punjab By-Election 2024 Live Updates Chabbewal Barnala Giddarbaha Dera Baba Nanak Seat Voting Today AAP Congress BJP Punjab Bypoll 2024 Live: पंजाब उपचुनाव में कांग्रेस और AAP कार्यकर्ताओं में झड़प, अरविंद केजरीवाल ने की ये अपील
पंजाब उपचुनाव 2024 लाइव अपडेट
Source : PTI

Background

Punjab By-Election 2024 Live Updates: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर आज (20 नवंबर) उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. इन सीटों में चब्बेवाल, बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक शामिल है. सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू है, जो शाम 6 बजे तक चलने वाली है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अधसैनिक बलों की 17 कंपनियां इन चार विधानसभा सीटों पर तैनात की गई है. इसके अलावा 6 हजार पंजाब पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाला है. 

चार विधानसभा सीटों पर करीब सात लाख मतदाता वोट डालेंगे. वोटिंग के लिए 831 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. चार सीटों पर 45 उम्मीदवार मैदान में हैं. चब्बेवाल विधानसभा सीट की बात करें तो यहां कुल 1 लाख 59 हजार 432 मतदाता है, जिनके लिए 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 50 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं.

इसके अलावा गिद्दड़बाहा में 1 लाख 66 हजार 731 मतदाता है, उनके लिए 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 96 मतदान केंद्र संवेदनशील है. बरनाला की बात करें तो यहां 1 लाख 77 हजार 426 मतदाता है. उनके लिए 212 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिनमें से 37 संवेदनशील मतदान केंद्र है. डेरा बाबा नानक सीट पर 1 लाख 93 हजार 376 मतदाता है. उनके लिए 241 मतदान केंद्र बनाए गए है, जिनमें से 61 मतदान केंद्र संवेदनशील है. 

इन चारों सीटों पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है कि यहां के विधायक सांसद बने हैं. उनकी तरफ से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया गया है. ऐसे में ये सीटें खाली हो गई थीं. इसलिए यहां उपचुनाव करवाये जा रहे हैं. पहले चब्बेवाल से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विधायक थे, अब वे होशियारपुर जिले से सांसद हैं.

उनके अलावा कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गिद्दड़बाहा से विधायक थे जो लुधियाना से सांसद चुने गए. इसी तरह बरनाला से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर विधायक थे जो संगरूर से सांसद चुने गए. वहीं डेरा बाबा नानक से सुरजिंदर सिंह रंधावा विधायक थे जो गुरदासपुर से सांसद चुने गए.

यह भी पढ़ें: क्या पंजाब के किसान रात में पराली में लगा रहे आग, जानें- कैसे डिटेक्ट करता है सैटेलाइट?

13:38 PM (IST)  •  20 Nov 2024

Punjab Bypoll 2024 Live: वोट डालने के बाद प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान

वोट डालने के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "महायुति महाराष्ट्र में सत्ता में आने जा रही है, क्योंकि हमने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए काम किया है. महाराष्ट्र में भारी निवेश हो रहा है. जो लोग निराश हैं और जो जानते हैं कि वे हारने वाले हैं, वे दूसरों पर आरोप लगाते रहते हैं. हम ऐसा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि जनता हमारे काम के आधार पर हमें वोट दे रही है.

11:30 AM (IST)  •  20 Nov 2024

Punjab By-Election 2024 Live: हंगामा को लेकर क्या बोले सुखजिंदर सिंह रंधावा?

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे घरों से बाहर आएं और शांतिपूर्वक मतदान करें. डेरा बाबा नानक में कुछ गुंडे मतदान केंद्र पर कब्जा कर हंगामा करना चाहते थे और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. सभी को बेहतर तरीके से चुनाव कराना चाहिए और एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को वोट देना चाहिए और इस गुंडागर्दी को खत्म करना चाहिए."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget