एक्सप्लोरर

Punjab Flood: फिरोजपुर में रेस्क्यू के दौरान पलटी सेना की नाव, जवानों ने बचाई जान

Firozpur: पंजाब के फिरोजपुर में बाढ़ राहत कार्य के दौरान सेना की नाव पलटने से हादसा हुआ. नाव में बच्चे और महिलाएं समेत 10 लोग सवार थे. सेना के त्वरित बचाव से सभी को सुरक्षित निकाला गया.

पंजाब के फिरोजपुर में बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रेस्क्यू के समय सेना की नाव पलट गई. नाव में करीब 10 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. नाव में ज़्यादा लोग बैठने से संतुलन बिगड़ गया और नाव पानी में पलट गई. पीछे बैकअप के लिए मौजूद सेना के जवान तुरंत भागकर पानी में उतरे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. नाव में रखा कुछ सामान भी बह गया.

सेना को शक हुआ कि शायद कोई बच्चा भी पानी में बह गया हो. इसके बाद जवानों ने तैरकर सामान भी बाहर निकाला और सभी की जान बचाई. लोगों ने सेना का धन्यवाद किया.

संतुलन बिगड़ने से नाव पानी में पलट गई

फिरोजपुर में बाढ़ के कारण भारतीय सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है. गांव किलचा के झुग्गे लाल सिंह वाला में सेना बाढ़ में फंसे लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही थी. इसी दौरान नाव में ज़्यादा लोग बैठ जाने से नाव फंस गई और उसका संतुलन बिगड़ गया. संतुलन बिगड़ते ही नाव पानी में पलट गई. हादसा होते देख बैकअप में खड़े सेना के जवान दौड़कर आए और लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला.

सेना के जवानों की मुस्तैदी से टल गया बड़ा हादसा

इस दौरान कुछ सामान भी पानी में बह गया, जिससे सेना को शक हुआ कि शायद कोई बच्चा बह गया है. जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगाई और काफी दूर तक तैरकर गए. उन्होंने सामान भी बाहर निकाला और सुनिश्चित किया कि नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. सेना के जवानों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया.

नाव में सवार लोग बाहर आने के बाद सेना का धन्यवाद करने लगे. उन्होंने कहा कि वे कई दिनों से अंदर फंसे हुए थे और सेना ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. नाव में कुछ लोग ज़्यादा चढ़ गए थे जिसकी वजह से नाव पलट गई, लेकिन कोई जान-माल नुकसान नहीं हुआ.

Input By : Sunny Chopra
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget