एक्सप्लोरर

पंजाब बाढ़: अरविंद केजरीवाल राहत कार्यों का लेंगे जायजा, पूरे देश से की मदद की अपील

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली से हर दिन हमारे नेता, विधायक, सांसद और आम लोग भी बाढ़ राहत सामग्री से भरे ट्रकों के साथ पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवाएं देंगे.

पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल है. कई गांवों में पानी भर गया है, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट किए जा रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचने वाले हैं. वह गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की प्रत्यक्ष समीक्षा करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने यह भी घोषणा की है कि दिल्ली से प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कोई नेता, विधायक या कार्यकर्ता राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंचेगा. यह एक अभियान नहीं, बल्कि दिल्ली और पंजाब के रिश्तों को जोड़ने वाली एक डोर है.

आप नेता पहुंच रहे पंजाब

आप की तरफ से दिल्ली के बाज़ार, कॉलोनियों, मोहल्लों, व्यापारी संगठनों और सामाजिक समूहों में राहत सामग्री का संकलन किया जा रहा है. राशन, दवाइयां, कपड़े, आवश्यक वस्तुएं पैक की जा रही हैं.

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज स्वयं राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच चुके हैं. उनके नेतृत्व में जो सामग्री भेजी गई, उसमें ORS, साबुन, त्रिपाल, मच्छरदानी, टॉर्च, ड्राय मिल्क, डाइपर्स, कैंडल्स, दवाइयां, बेडशीट, बिस्किट, सैनिटाइज़र, टूथपेस्ट-टूथब्रश, सूखा राशन और पानी की बोतलें जैसे ज़रूरी सामान शामिल हैं.

विधायकों ने वेतन दिए

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसदों और विधायकों ने भी अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं कई ज़िलों का दौरा कर चुके हैं, लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं. प्रशासनिक तैयारियों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं. NDRF की टीमें, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतें और स्थानीय प्रशासन मिलकर पूरे समर्पण से राहत कार्य चला रहे हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में देश के सभी राज्यों, सरकारों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे मिलकर पंजाब की मदद करें. यह समय एकजुटता और संवेदना का है, राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करने का है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget