एक्सप्लोरर

Punjab School Holidays: पंजाब में बारिश और बाढ़ के बाद बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी, मंत्री ने किया ऐलान

Punjab School Closed Due To Flood: पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे.

भारी बारिश और बाढ़ के चलते पंजाब में सारे शिक्षण संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार (3 सितंबर) को इसकी घोषणा की.

उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे. सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें.''

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले 27 से 30 अगस्त तक स्कूल बंद रखने का ऐलान किया था. इसके बाद ये तारीख 3 सितंबर तक बढ़ाई गई.

कई नदियां उफान पर

पंजाब और हरियाणा में आज (3 सितंबर) को भी बारिश हुई. इससे बाढ़ से पहले से परेशान लोगों के सामने और मुश्किलें बढ़ गई. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब भीषण बाढ़ की चपेट में है.

1 अगस्त से 2 सितंबर तक की स्थिति पर राज्य के अधिकारियों द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पंजाब में बाढ़ ने 30 लोगों की जान ले ली है और 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है.

लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना समेत कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण हरियाणा के अधिकारियों को यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज के द्वार खोलने पड़े हैं. हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार (2 सितंबर) को  फिरोज़पुर के गांव गट्टी राजो का दौरा किया. सीएम ने कहा कि बाढ़ के कारण लोगों को हुए हर प्रकार के नुकसान के लिए उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नए और प्रभावी तरीकों की तलाश की जाएगी.

भगवंत मान ने कहा, ''साथ ही केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान के मुआवज़े को बढ़ाने की माँग भी की गई है. हिम्मत और हौंसला बनाए रखें. सकारात्मक सोच और मनोबल बरकरार रखें. इस संकट की घड़ी में हमारी सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लोगों के साथ खड़े हैं. लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है. बहुत जल्द हालात सामान्य होंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget