एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़ कर तीन को दबोचा

Punjab Crime News Today: पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक्शन मोड में है. पुलिस ने बीत दो दिनों के अंदर दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

Punjab News Today: पंजाब पुलिस को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पंजाब पुलिस ने मंगलवार (16 जुलाई) को अंतरराज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने अमृतसर से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की तीन अदद पिस्तौल बरामद की है.  

अमृतसर के रहने वाले हैं तीनों तस्कर
आज यानी मंगलवार (16 जुलाई) को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से दो की पहचान पुलिस ने सुखदेव सिंह उर्फ ​​मट्टू और साहिल कुमार उर्फ मस्त के रुप में की है, यह दोनों अमृतसर के छोटा हरिपुरा के रहने वाले हैं. जबकि तीसरा आरोपी  प्रभजोत सिंह उर्फ ​​प्रभु अमृतसर के गुरु नानक पुरा का रहने वाला है. 

गिरफ्तार तीनों तस्करों के बारे में खुलासा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से तीन पिस्तौल के अलावा 3 मैग्जीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी, जिसमें बताया गया था कि अमृतसर के कुछ लोग अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी में शामिल हैं.

तस्करों को पकड़ने के लिए बनाया प्लान
तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एक प्लान तैयार किया. डीजीपी यादव ने कहा कि इसके लिए मध्य प्रदेश के अवैध आर्म्स डीलरों से हथियारों की खेप मंगाई गई, एक योजना के तहत इस खेप को वल्लाह क्षेत्र स्थित गुरु तेग बहादुर मार्केट के आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने को कहा गया.

वल्लाह इलाके में अवैध हथियारों की डिलीवरी करने पहुंचे तस्करों की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस ने सुनियोजित प्लान तैयार कर आरोपियों को उस समय दबोच लिया, जब वह मौके पर हथियारों की डिलीवरी देने के लिए इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने तलाशी के बाद तीनों के पास से पिस्तौल बरामद किया.  

आरोपियों का है क्रिमिनल रिकॉर्ड
गिरफ्तार तस्करों के बारे में डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया है कि शुरूआती जांच से पता चला है कि आरोपियों में से दो सुखदेव और साहिल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है. इनमें से एक पर हत्या का मामला दर्ज है. 

अमृतसर के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि हम आरोपियों से पूछताछ के अलावा अन्य स्रोतों से मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों की निशानदेही करने में जुटे हैं. इसके साथ-साथ यह भी जांच की जा रही है कि ये इन अवैध हथियारों की खेप किसे सप्लाई करते थे. 

दो दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई
इससे पहले पुलिस दो और हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों का ताल्लुक कनाडा बेस्ड आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा से है. 

इस अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दोनों के कब्जे से 6 पिस्तौल बरामद किया गया था. ये दोनों अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ सिर्फ एक दिन के अंतराल में हुआ है. 

ये भी पढ़ें: UPSC EPFO का फाइनल रिजल्ट जारी, गुरुग्राम के सचिव मेहरा ने पाया पहला स्थान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget