एक्सप्लोरर

Punjab Exit Poll 2022 Time : एबीपी पर देखिए पंजाब विधानसभा चुनाव का सबसे सटीक एग्जिट पोल, शाम 4 बजे से लगातार

Punjab Exit Poll 2022 Time: पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए चुनाव कराए गए.वहां कांग्रेस सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है.साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 117 में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है. यह शाम छह बजे तक चलेगा.इसके साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के मतदान का काम पूरा हो जाएगा. पंजाब में एक चरण में 20 फरवरी को मतदान कराया गया था. 

कबसे दिखाया जाएगा पंजाब चुनाव का एग्जिट पोल?

इसके साथ ही शाम चार बजे से न्यूज चैनल एबीपी पर एग्जिट पोल की कवरेज की शुरुआत हो जाएगी. शाम साढ़े 6 बजे के बाद नतीजे दिखाए जाएंगे. इसमें हम दिखाएंगे कि मतदाता के मन में क्या है और उसने किसको वोट किया. इस एग्जिट पोल के जरिए हम यह बताएंगे कि किस राज्य में कौन सी पार्टी बना सकती है सरकार. इसमें हमारे साथ होंगे चुनाव मामलों के जानकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता. एबीपी न्यूज के लिए एग्जिट पोल किया है सी वोटर्स ने. 

कहां-कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल?
 
टीवी के साथ-साथ मोबाइल फोन और दूसरे तमाम प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट, फोटो, वीडियो के साथ-साथ ABP न्यूज़ टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट और एप Hotstar पर भी आप ओपिनियन पोल की लाइव कवरेज देख पाएंगे. इसके साथ ही आप यूट्यूब पर भी एबीपी न्यूज़ पर लाइव ओपिनियन पोल देख सकते हैं. आप एंड्राएड या आईओएस स्मार्टफोन में ABP Live का एप इंस्टॉल करके लाइव टीवी के साथ-साथ ओपिनियन पोल पर लिखी गई स्टोरीज को भी पढ़ सकते हैं.
 
लाइव टीवी: https://www.abplive.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.abplive.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://news.abplive.com/
Youtube
 
हिंदी यूट्यूब: https://www.youtube.com/channel/UCmphdqZNmqL72WJ2uyiNw5w
अंग्रेजी यूट्यूब: https://www.youtube.com/user/abpnewstv
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हम आपको ओपिनियन पोल से जुड़ी हर जानकारी देंगे.
 
हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews
अंग्रेजी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive
ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnews
इंस्टाग्राम: instagram.com/abpnewstv
 

इस बार पंजाब चुनाव में कैसा रहा है मुकाबला?

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए चुनाव कराए गए.वहां कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है.साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 117 में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी.जबकि सत्तारूढ़ अकाली-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटें ही जीत पाया था.आम आदमी पार्टी को केवल 20 सीटें ही मिली थीं. 

इस बार पंजाब का मुकाबला चतुष्कोणीय है. कांग्रेस को आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठबंधन और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन से तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसी से समझौता नहीं किया है. इसी तरह आम आदमी पार्टी भी अकेले के दम पर चुनाव मैदान में है. वहीं शिरोमणि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से हाथ मिलाया है. वहीं पिछले चुनाव में अकाली दल की सहयोगी रही बीजेपी ने इस बार पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से समझौता किया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget