एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने लगाई वादों की झड़ी, सुखबीर सिंह बादल ने विरोधियों पर बोला हमला

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की ओर से विरोधी पार्टियों पर हमला बोला गया है. सुखबीर बादल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े वादे किए.

Punjab News: पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (Akali Dal) ने मोगा में बुलाई गई रैली में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र वादों की झड़ी लगा दी है. सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने वादा किया कि अकाली दल-बीएसपी की सरकार बनने पर पंजाब में 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला.

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ''अगर अकाली दल बीएसपी की सरकार बनने पर पंजाब में 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को भी पेंशन लागू होगी .गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों की बिजली फ़्री होगी. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. पेकमीशन को भी लागू किया जाएगा.''

सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में रेत माफियों को खत्म करने के लिए माइनिंग कारपोरेशन बनाने का वादा किया. शिरोमणि अकाली दल के मुखिया ने कहा, ''पंजाब में शराब माफिया के खात्मे के लिए शराब निगम बनाए जाएंगे. पंजाब में रेत माफिया के ख़ात्मे के लिए माइनिंग कारपोरेशन बनाई जाएगी.''

बीजेपी पर साधा निशाना

सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''विधानसभा चुनाव में चार पार्टियों के बीच मुकाबला है. बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल-बीएसपी का गठबंधन. अकाली दल और बीएसपी पंजाब के लोगों के संघर्ष को पहचानते हैं और उनके लिए लड़ते हैं.''

सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा, ''क्या तीन कृषि कानून लाने वाली बीजेपी पंजाब के लोगों का भला कर सकती है? शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज की, लेकिन केंद्र सरकार ने हमारे अध्यक्ष को मौका नहीं दिया, क्योंकि वो वहां अपने लोगों को बैठाना चाहते हैं.''

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि विधानसभा चुनाव पंजाब के बच्चों का भविष्य तय करेंगे. शिरोमणि अकाली दल के 100 साल पूरे होने के मौके पर मोगा में इस रैली का आयोजन किया गया.

Farmer Protest: अब तक नहीं खुल पाया है नेशनल हाइवे 44, जानें किस वजह से हो रही है देरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget