एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी का आरोप- दलितों का इस्तेमाल करती है कांग्रेस पार्टी

Punjab Election: राघव चड्डा का कहना है कि कांग्रेस ने दलित नेताओं की अनदेखी की है. राघव चड्डा ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपनों के नहीं बल्कि विरोधियों के भी निशाने पर है. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर दलितों के खिलाफ होने का आरोप लगाया है. पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्डा का कहना है कि कांग्रेस ने टिकट बंटवारे के दौरान दलित नेताओं की अनदेखी की है और वह दलितों का इस्तेमाल सिर्फ वोट लेने के लिए करती है. 

आप ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस दलितों को वोट बैंक समझती है. राघव चड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम सिर्फ दलितों के वोट लेने के लिए बनाया है. राघव चड्डा का कहना है कि कांग्रेस पंजाब के लोगों को जाति के आधार पर बांटना चाहती है. 

राघव चड्डा ने कहा, ''कांग्रेस में दलित नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है. कांग्रेस का हाईकमान सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देता है. पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेताओं के परिवारवालों को टिकट दिया गया. लेकिन चन्नी के भाई को टिकट नहीं मिला.''

परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पंजाब में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है. राघव चड्डा ने कहा, ''सुनील जाखड़ के बेटे को टिकट मिला. सांसद संतोष के भतीजे को टिकट दिया गया. पूर्व सीएम के बच्चों को टिकट मिला है. कांग्रेस पार्टी सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है.''

आम आदमी पार्टी का कहना है कि चरणजीत सिंह चन्नी के भाई को दलित होने की वजह से टिकट नहीं मिला. बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से पहले भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की जाती रही है.

Punjab Election 2022: राहुल गांधी अमृतसर से करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत, सीएम का चेहरा घोषित करने का है दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget