एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव पर दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, जानिए क्या निकला नतीजा

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव पर दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को तीसरी बैठक थी. उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले महीने तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी.

Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस वॉर रूम में पंजाब विधानसभा चुनाव पर बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए. पंजाब विधानसभा चुनाव पर दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की ये तीसरी बैठक थी. शाम 6 बजे शुरू हुई बैठक में पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे. उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले महीने तक कांग्रेस पंजाब विधानसभा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी. बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, "पंजाब विधानसभा की ज्यादातर सीटों पर चर्चा हुई है. पार्टी अच्छे उम्मीदवार चुनाव में उतारेगी. पंजाब में भाजपा एग्जिस्ट नहीं कर रही है."

60 मौजूदा विधायकों को चुनाव में उतारने की तैयारी- सूत्र

सुनील जाखड़ ने कहा, "जीतने में समर्थ उम्मीदवार को टिकट दिया जा रहा है. आज सीटों पर चर्चा हुई लेकिन अंतिम सूची सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली सीईसी जारी करेगी." सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से लगातार मतभेद के बावजूद बैठक खत्म होने पर प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "ऑल इज वेल, कांग्रेस विन." सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 60 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. इनमें से 17 ऐसे विधायक चिह्नित किए गए हैं, जिनके टिकट पर संशय बना है. इनमें से अधिकतर विधायक पूर्व मुख्यमंत्री और पीएलसी प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं. तीन विधायक पहले ही कैप्टन के साथ जा चुके हैं.

पहली सूची जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद 

पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है. उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी के पहले सप्ताह में कांग्रेस पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाकर पहली सूची पर अंतिम मुहर लगा देगी. हालांकि पंजाब कांग्रेस में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के बीच विवाद जल्द सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है.  उत्तराखंड के बाद अब तक उम्मीद लगाई जा रही थी कि जल्द ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब जाकर सीएम चन्नी और सिद्धू के विवाद को सुलझा आएंगे. पार्टी की ओर से 3 जनवरी को राहुल गांधी की पंजाब के मोगा में संभावित रैली बताई जा रही थी. इस रैली को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में कहा कि फिलहाल अब तक इसको लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है. 

दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर पर CBI रेड, NHAI अधिकारी को रिश्वत देने से जुड़ा है मामला

Omicron In India: तीसरी लहर के संकेत! भारत में अब डेल्टा वेरिएंट की जगह ले रहा है ओमिक्रोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget