एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: आप का पंजाब सरकार पर निशाना, सीएम चन्नी और अमरिंदर सिंह को क्यों बताया ‘जुड़वा भाई’?

Punjab Election 2022: राघव चड्ढा ने कहा कि कपास किसानों को मुआवजा देने का वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया जिनकी फसलों को कीटों के हमले से नुकसान पहुंचा.

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर केवल तस्वीर खिंचवाने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उन कपास किसानों को मुआवजा देने का वादा पूरा नहीं किया जिनकी फसल को कीटों (गुलाबी सुंडियों) के हमले से नुकसान हुआ है. 

आप के पंजाब प्रभारी चड्ढा ने चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि कीटों के हमले की वजह से राज्य में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में लगी कपास की फसल बर्बाद हो गई. उन्होंने कहा कि चन्नी ने बठिंडा क्षेत्र के प्रभावित किसानों से करीब एक महीने पहले मुलाकात की थी और राज्य सरकार की ओर से उन्हें मुआवजा देने का वादा किया था जिनकी फसल को कीटों के हमले से भारी नुकसान हुआ है. 

आप नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उन किसानों को मुआवजा देने के अपने वादे का भी सम्मान नहीं किया जिनके साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई थी और बाद में उन तस्वीरों को सरकार द्वारा पूरे राज्य में खुद को किसान हितैषी बताने के लिए इस्तेमाल किया गया. 

राघव चड्ढा ने बाद-बार चन्नी का संदर्भ ‘ ड्रामेबाज मुख्यमंत्री’ के तौर पर दिया जो जमीन पर कार्य करने के बजाय केवल कैमरों के आगे आना और चर्चा में रहना पसंद करते हैं. उन्होंने दावा किया, ‘‘ करतार सिंह वाला गांव के अपने दौरे में उन्होंने (चन्नी ने) किसानों से कहा था कि सरकार उन लोगों को मुआवजा देगी जिनकी फसल कीटों के हमले में खराब हुई है, लेकिन एक महीने बीतने के बाद भी किसी किसान को मुआवजा नहीं मिला है.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ ड्रामेबाज मुख्यमंत्री ने किसान बलविंदर सिंह खालसा के साथ तस्वीर खिंचवाई. उन्होंने इस तस्वीर का पूरे पंजाब में प्रचार किया लेकिन खालसा तक को कोई मुआवजा नहीं मिला है. एक और होर्डिंग पूरे राज्य में बस अड्डों पर, बसों में लगाया गया जिसमें हरप्रीत सिंह नामक किसान की तस्वीर है...उनकी फसल भी बर्बाद हुई है लेकिन उनको भी मुआवजा नहीं दिया गया. अन्य किसानों की तरह ये दोनों किसान भी महसूस कर रहे हैं कि उन्हें छला गया और उनका इस्तेमाल किया गया.’’ 

चरणजीत सिंह चन्नी और अमरदिंर सिंह को बताया 'जुड़वा भाई'

चड्ढा ने कहा, ‘‘चन्नी काम करने में नहीं बल्कि लाइट और कैमरों में विश्वास करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रभावित किसानों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल केवल वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा ‘झूठे वादे’ करना नयी बात नहीं है. उन्होंने चन्नी और उनके पूर्ववर्ती अमरिंदर सिंह को इस मामले में ‘जुड़वां भाई’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘जब अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे तो वह यह कह कर अभियान चला रहे थे कि सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. उन्होंने भी गुरदासपुर के किसान बुद्ध सिंह के साथ तस्वीर खिंचवाई जिन पर ढाई लाख रुपये का कर्ज था लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं किया गया.’’ 

आप ने सरकार से मांग की कि उसे किसानों का इस्तेमाल तस्वीर खिंचवाने के लिए नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें मुआवजा देना चाहिए. चड्ढा ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी गुलाबी सुंडियों के हमले से बर्बाद फसल के लिए किसानों को 75 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग करती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब का किसान कोई सामान नहीं है जिसकी तस्वीर वोट हासिल करने के लिए प्रदर्शित की जाए.’’ गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होने हैं और आप ने सरकार पर हमले तीखे कर दिए हैं.

Madhya Pradesh Bypolls: उपचुनाव में अब इस वजह से चर्चा में हैं कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, जानें

बेंगलुरू-दिल्ली की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बच सकी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget