एक्सप्लोरर

डायल-112 से कम समय में प्रभावी मदद मिलेगी

112 सेवा के विस्तार के क्रम में मान सरकार ने अगले वर्ष 758 चार पहिया और 916 दो पहिया वाहन खरीदने और उन्हें ईआरवी के रूप में तैनात करने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की सुविधा और सेवा के लिए लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में पंजाब में डायल 112 सेवा नागरिकों को आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है. हाल के वर्षों में, पंजाब पुलिस ने इस सेवा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. अब इसके विस्तार पर जोर दिया जा रहा है.

कानून व्यवस्था में मदद मिलेगी
मान सरकार नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के साथ गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए के लिए तत्परता से काम कर रही है. कानून व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और हर इमरजेंसी वाली स्थिति में मदद पहुंचाने के लिए मान सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है. इसके तहत आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन यानी ईआरवी को मजबूत किया जाएगा.

112 पर हर कॉल का जवाब
वर्तमान में पंजाब पुलिस के पास 258 ईआरवी वाहन मौजूद हैं. इसके चलते औसत प्रतिक्रिया समय आधे घंटे का है. मान सरकार इसे कम करने के लिए बड़ी पहल करने जा रही है. इसके तहत 112 नंबर पर की गई हर कॉल का जवाब दिया जाएगा.

नए वाहन खरीदे जाएंगे
112 सेवा के विस्तार के क्रम में मान सरकार ने अगले वर्ष 758 चार पहिया और 916 दो पहिया वाहन खरीदने और उन्हें ईआरवी के रूप में तैनात करने का फैसला किया है. इससे ईआरवी बेड़े का आकार तकरीबन 6 गुना बढ़ जाएगा. इसके साथ ही इमरजेंसी कॉल का रिस्पॉन्स टाइम 8 मिनट तक लाने के प्रयास किए जाएंगे, जो देश में सबसे कम होगा.

मोहाली में बनेगा मुख्यालय
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि 'डायल-112' की प्रतिक्रिया टीम के लिए अत्याधुनिक हेडक्वार्टर का निर्माण किया जाएगा. यह मुख्यालय सभी तरह की नई तकनीकों से लैस होगा. इन सभी कामों के लिए इस बार के बजट में मान सरकार ने 178 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है.

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget