एक्सप्लोरर

Punjab: फरीदकोट के साइकिल मैकेनिक ने किया कमाल, 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद बना दिया 'पैरामोटर ग्लाइडर'

Faridkot: फरीदकोट में एक साइकिल मकैनिक ने पैरामोटर ग्लाइडर तैयार किया है. इसमें उनकी तीन साल की कड़ी मेहनत और ढाई लाख रुपये का खर्चा आया. इसको बनाने में उन्होंने मोटरसाइकिल के इंजन का यूज किया है.

Punjab News: कहते हैं कि जहां चाह हो वहां राह मिल ही जाती है. हौसला हो तो बुलंदी की उड़ान भरी जा सकती है. ऐसा ही एक हुनर पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) जिले में देखने को मिला है, जहां एक बेहद गरीब परिवार के लड़के ने अपने सपनों की उड़ान खुद भरी है. हरप्रीत का बचपन से ही पायलट बनने का सपना था. गरीबी और पिता का साया सर से उठ जाने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साइकिल रिपेयर करते-करते जहाज बना दिया. हरप्रीत पेशे से एक साइकिल मैकेनिक हैं, लेकिन उन्होंने तीन साल की कड़ी मेहनत और ढाई लाख रुपये खर्च करके एक पैरामोटर ग्लाइडर (paramotor glider) बना डाला. दरअसल, हरप्रीत ने आर्मी से ट्रेनिंग लेकर ये पैरामोटर ग्लाइडर तैयार किया है. आपको बता दें कि ये जहाज आसमान में बाकायदा उड़ भी सकता है. 

वहीं अब हरप्रीत को इंडियन फ्लाइंग फोर्स पॉन्डिचेरी में पैरा मोटर पाइलट की नौकरी मिल गई है, जहां वह लोगों को आसमान की सैर करवाते हैं. हरप्रीत का सपना है कि वह अपने इलाके के लोगों के लिए टू सीटर पैरामोटर ग्लाइडर बनाएं और हर छोटे बड़े अमीर-गरीब को आसमान की सैर करवाए. हरप्रीत ने नौजवानों से अपील की कि वो अपने आप पर यकीन रखें, तभी वो अपने सपने को साकार कर सकते हैं. हरप्रीत जब छुट्टी पर घर आते हैं तो इलाके के गरीब बच्चों को इस जहाज के बारे में बताते हैं और दिखाते है कि ये कैसे बना है.

पैरामोटर ग्लाइडर बनाने में क्या-क्या लगा
हरप्रीत ने बताया कि 'उन्होंने जो जहाज बनाया है उसे पैरामोटर कहते हैं. इसको मैनें खुद अपने खर्च पर बनाया है. इससे पहले मैं साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था. मेरा बचपन से यह सपना था कि मैं पायलट बनूं, लेकिन वो नहीं हो सका. वहीं मैंने पैरामोटर के बारे में जाना और फिर आर्मी असम से ट्रेनिंग ली. इसे बनाने में मेरा ढाई लाख का खर्चा आया और तीन साल लगे. इसका एक-एक पुर्जा इकठ्ठा करके तब मेंने इसकी शुरूआत की है. दरअसल, इसमें साइकिल का हैंडल, लकड़ी के पंखे, मोटरसाइकिल का इंजन लगा है. इसके साथ ही अब मेरा टू सीटर पैरामोटर बनाने का प्लान है. अगर सरकार मेरा साथ दे तो मैं बड़े लेवल का पैरामोटर ग्लाइडर बना सकता हूं. फिलहाल, अभी मैं इंडियन फ्लाइंग फोर्स पॉन्डिचेरी में पैरामोटर पायलट की नौकरी करता हूं, जहां मैं टूरिस्टों को राइड करवाता हूं.'

यह भी पढ़ें: Gurdaspur News: गुरुदासपुर में किसानों ने खत्म किया 'रेल रोको' आंदोलन, पटरी पर ट्रैक्टर खड़े कर रोक दी थी ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget