एक्सप्लोरर

होशियारपुर में 2 गुटों के बीच झड़प, धारदार हथियारों से हमला, 3 लोगों की मौत

Punjab Crime News: पंजाब के होशियारपुर में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. दोनों गुट मोरांवाली गांव के रहने वाले है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले के मोरनवाली गांव में शनिवार को दो गुटों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मणि, सुखपियर सिंह उर्फ सुक्खा और सरणप्रीत सिंह के तौर पर की गई है. वहीं घायलों की पहचान मोरनवाली निवासी गुरप्रीत सिंह और दीपकप्रीत सिंह के तौर पर की गई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि दो गुटों में झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम दोपहर करीब दो बजे मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. उसने बताया कि तीनों व्यक्तियों को धारदार हथियारों से चोटें आईं थीं. 

दो गुटों के बीच हुई झड़प 
होशियारपुर एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 2 बजे के करीब सूचना मिली कि पीएस मोरनवाली गांव में दो गुटों के बीच झड़प हुई है. जिसमें से एक गुट के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. उनकी तरफ से गोली चलने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान जब घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों गुट मोरांवाली के रहने वाले है. 

15 दिन पहले भी दोनों गुटों में हुआ झगड़ा
एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि मोरनवाली में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले गुरप्रीत सिंह का मनप्रीत सिंह से किसी बात को लेकर विवाद था. करीब 15 दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों समूह फिर एक दूसरे से भिड़ गए और विवाद बढ़ गया. इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. जिन तीन लोगों की घटना के दौरान मौत हुई है उनके परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: '2027 में बनेगी BJP की सरकार', मुक्तसर में उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, '...तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चन्नी, '... तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget