एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को 'आतंकवादी' बोलने को लेकर रवनीत बिट्टू पर भड़के राजा वडिंग, ‘कितने एहसान फरामोश...’

Punjab Politics: कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी को आतंकवादी बताने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति अच्छी नहीं है

Punjab Politics News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को शर्म आनी चाहिए, उसे तीन बार सांसद बनाया गया, उसे कुछ नहीं आता था. लेकिन, इसके बावजूद राहुल गांधी ने उसे तीन बार सांसद बनाया और आज वह कहता है कि राहुल गांधी आतंकवादी है. आपके कहने से राहुल गांधी आतंकवादी नहीं बन जाएंगे, लेकिन देश की जनता को आपकी मानसिकता के बारे में पता चल रहा है.

राजा वडिंग ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "आप कितने एहसान फरामोश हैं कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कह रहे हैं. ऐसी राजनीति अच्छी नहीं है, लोग इसे विश्वासघात, एहसान फरामोशी कहते हैं."

क्या बोले थे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू?
दरअसल, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बिहार के भागलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, "राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है. उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं. जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की सराहना की है. देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़क उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं."

रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे कहा था, "अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के लिए कोई पुरस्कार होना चाहिए तो वह राहुल गांधी को मिलना चाहिए."

बता दें कि मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी के हालिया बयानों पर टिप्पणी करते हुए निशाना साधा था. पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बिट्टू पूरी तरह से अपना दिमाग खो चुका है और शायद उसके लिए पेशेवर मनोचिकित्सक की मदद लेना बुद्धिमानी होगी. रवनीत सिंह बिट्टू को शर्म आनी चाहिए जो राहुल गांधी के लिए ऐसी बात कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'रवनीत सिंह बिट्टू का मानसिक संतुलन बिगड़ा', केंद्रीय मंत्री पर भड़के प्रताप सिंह बाजवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget