एक्सप्लोरर

'रवनीत सिंह बिट्टू का मानसिक संतुलन बिगड़ा', केंद्रीय मंत्री पर भड़के प्रताप सिंह बाजवा

Punjab News: पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को आतंकी बताने पर रवनीत सिंह बिट्टू को आड़े हाथों लिया है. प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बिट्टू को मनोचिकित्सक की जरूरत है.

Ravneet Singh Bittu On Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा दिए गए विवादित बयान से देश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस समेत विपक्ष के नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर हमलावर हैं.

पंजाब में नेता प्रतिपक्ष, "ऐसा लगता है कि रवनीत सिंह बिट्टू का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और शायद उसके लिए पेशेवर मनोचिकित्सक की मदद लेना अक्लमंदी होगी. सम्मानित विपक्ष के नेता (लोकसभा) को 'आतंकवादी' कहना केवल जुबान फिसलना नहीं है, बल्कि किसी गहरी मानसिक पीड़ा को दर्शाता है. मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि इस कठिन समय में अपने मंत्री की सहायता करे, क्योंकि ऐसा लगता है कि उन्हें अपने भाषण और तर्क के बीच जरूरी फर्क ही नहीं पता."

राजा वडिंग ने भी आड़े हाथों लिया
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को उनके बयान को लेकर प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी आड़े हाथों लिया. राजा वडिंग ने कहा, "रवनीत बिट्टू को शर्म आनी चाहिए की वह ऐसी बात कर रहे हैं. बिट्टू को कुछ नहीं आता था लेकिन फिर भी राहुल गांधी ने उनको तीन बार एमपी बनाया था."

राजा वडिंग ने आगे कहा, "अपने आकाओं को खुश करने के लिए रवनीत बिट्टू ऐसी बात कर रहे हैं. रवनीत बिट्टू को अपने दिमाग का इलाज कराने की जरुरत है. यह मंद बुद्धि है. मैं भाजपा से कहूंगा कि इनका इलाज करवाएं. अगर राहुल गांधी पर ऐसी बयानबाजी करने से बिट्टू का कद बीजेपी में बढ़ता है तो उसको ऐसा बोलना चाहिए."

रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या कहा?
बता दें कि मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भागलपुर में कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा, "वह देश के सबसे बड़े आतंकी हैं. अगर किसी एजेंसी को किसी के खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए, तो वो राहुल गांधी हैं. वह देश के लिए खतरा बन चुके हैं. उन पर शिकंजा कसना जरूरी है."

रवनीत बिट्टू ने आगे कहा, "राहुल गांधी का भारत से कोई लेना देना नहीं है. उनकी परवरिश भी विदेश में हुई है. उनके रिश्तेदार भी विदेश में रहते हैं. मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि उनका भारत के हितों से कोई लेना-देना नहीं है. वह महज गरीबों के घर फोटो खिंचवाने के लिए जाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें गरीबों के हितों से कोई लेना देना नहीं है."

ये भी पढ़ें

CM केजरीवाल के इस्तीफे पर AAP सांसद गुरमीत सिंह हेयर की प्रतिक्रिया, ‘कोई ईमानदार व्यक्ति ही...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget