एक्सप्लोरर

MSP Panel: 'पंजाब का अनाज गरीबों को बांटा जाता है, MSP पैनल में जगह मिले', सीएम मान की केंद्र से मांग

Punjab Farmers: सीएम मान ने कहा कि हर कोई इस बात से वाकिफ है कि गरीबों के लिए सरकारों के ये कल्याणकारी कार्यक्रम पंजाब के अपार योगदान के कारण ही संभव हुए हैं.

Punjab Farmers: केंद्र की मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को प्रभावी बनाने समेत खेती से जुड़े अन्य विषयों में पंजाब के किसानों को कमेटी में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है. इसको लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य को उचित प्रतिनिधित्व देकर फसलों के लिए एमएसपी पर समिति का पुनर्गठन करने का आग्रह किया है. सीएम मान ने मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को लिखे पत्र में कहा, "जिस राज्य में इस योजना की शुरुआत के बाद से एमएसपी तंत्र को सबसे सफलतापूर्वक लागू किया जाना चाहिए, उसे समिति से बाहर रखा गया है." 

समिति में पंजाब का एकभी सदस्य नहीं- सीएम
भगवंत मान ने कहा कि "केंद्र ने हाल ही में पूर्व आईएएस संजय अग्रवाल के नेतृत्व में एमएसपी पर समिति का गठन किया है. इसमें विभिन्न राज्यों के कई विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी सदस्य हैं. लेकिन पंजाब से कोई भी सदस्य नहीं है. अपने पत्र में, मान ने लिखा है कि पंजाब ने पिछले लगभग एक दशक में केंद्र में 35-40% गेहूं और 25-30% चावल का योगदान देकर देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है." 

Ludhiana News: लुधियाना में बिजनेसमैन की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खोपड़ी टूटी हुई मिली, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

पंजाब का अनाज गरीबों को बांटा जाता है- मान
उन्होंने आगे लिखा है कि "लगभग 60-62 मिलियन टन गेहूं और चावल, जिनमें से ज्यादातर राज्य के किसान द्वारा उत्पादित किया जाता है. यही अनाज हर साल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को रियायती दरों पर बांटा जाता है."

पैनल का पुनर्गठन हो
सीएम मान ने कहा कि हर कोई इस बात से वाकिफ है कि गरीबों के लिए सरकारों के ये कल्याणकारी कार्यक्रम पंजाब के अपार योगदान के कारण ही संभव हुए हैं. उन्होंने कहा कि 2021-22 के दौरान, लगभग 54 मिलियन टन के कुल वैश्विक चावल निर्यात में से, भारत ने लगभग 21.5 मिलियन टन (कुल निर्यात का लगभग 40%) का योगदान दिया. पंजाब ने इन चावल निर्यात में भारी योगदान दिया है, इस तथ्य के बावजूद कि धान पंजाबियों का मुख्य भोजन नहीं है. उन्होंने कहा कि हरित क्रांति लाने और देश को खाद्यान्न अधिशेष बनाने में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए पैनल का पुनर्गठन करके राज्य को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए.

Haryana-Punjab Weather: इस बार हरियाणा और पंजाब में जमकर हुई बारिश, इन 6 जिलों को अभी भी तरसा रहे बादल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget