एक्सप्लोरर

Ludhiana News: लुधियाना में बिजनेसमैन की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खोपड़ी टूटी हुई मिली, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

Ludhiana Police: पोस्टमार्टम में सामने आया है कि बलकार सिंह की खोपड़ी टूटी हुई थी, गले पर धारदार हथियार से गहरा घाव पाया गया है. पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं.

Ludhiana Crime News: पंजाब के लुधियाना में मेहरबन क्षेत्र में गुरुवार रात एक निर्माण सामग्री बेचने वाले दुकान मालिक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सासराली गांव के रहने वाले 36 वर्षीय बलकार सिंह के रूप में हुई है. इतना ही नहीं मृतक बलकार सिंह के परिजनों ने मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों का कहना है कि व्यापारी बलकार सिंह पर दिसंबर 2021 में भी हमला किया गया था, लेकिन पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा पाई. शुक्रवार को, तीन डॉक्टरों के एक बोर्ड ने एक शव परीक्षण किया और पाया कि उसकी खोपड़ी टूट गई थी और उसके गले पर धारदार हथियार से गहरा घाव था. पुलिस ने कहा कि हत्या में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है.

कार में लगी जीपीएस से बेटे का पता लगाया
वहीं शुक्रवार को मृतक बलकार सिंह का तीन डॉक्टरों की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम में सामने आया है कि बलकार सिंह की खोपड़ी टूटी हुई थी, गले पर धारदार हथियार से गहरा घाव पाया गया है. वहीं पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं. बलकार के पिता अजमेर सिंह ने बताया कि, "बेटा गुरुवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था. शाम साढ़े चार बजे के बाद उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था. बलकार की कार में एक जीपीएस डिवाइस था और इसलिए वे रोड गांव में उसका पता लगा सके. जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें बेटे की कार मिली. बलकार कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ मृत पड़ा था."

Haryana-Punjab Weather: इस बार हरियाणा और पंजाब में जमकर हुई बारिश, इन 6 जिलों को अभी भी तरसा रहे बादल

पुलिस समय पर जागती तो, मेरा भाई जिंदा होता
मृतक के भाई सतविंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल 8 दिसंबर 2021 को कुछ अज्ञात हमलावरों ने कक्का गांव के पास बलकार के साथ मारपीट के बाद 50 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था. इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. हालांकि मेहरबन पुलिस को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने में छह महीने लग गए. इस मामले में एफआईआर 15 जून को दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस आरोपी का अबतक पता नहीं लगा पाई. सतविंदर ने दावा किया कि अगर पुलिस आरोपी का पता लगा लेती तो उसका भाई आज जिंदा होता क्योंकि वही आरोपी बलकार की हत्या कर सकते हैं. वहीं लुधियाना के एडीसीपी तुषार गुप्ता ने बताया कि, "हत्या का मामला दर्ज किया गया है. व्यक्तिगत रंजिश हत्या का कारण हो सकती है. मामले की जांच चल रही है."

Punjab: गोलियों से छलनी दिखी दीवारें, मूसेवाला के शूटर्स के एनकाउंटर वाली जगह का SIT ने किया दौरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget