एक्सप्लोरर

Punjab Bypoll: जालंधर उपचुनाव में आज नामंकन दाखिल करेंगी करमजीत कौर चौधरी, सिद्धू भी होंगे शामिल

Jalandhar Bypoll: करमजीत कौर दिवगंत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं. संतोख चौधरी का इसी साल जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

Jalanadhar By-Election 2023: पंजाब (Punjab) के जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी (Karamjit Kaur Chaudhary) अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) मौजूद रहेंगे. करमजीत कौर दिवगंत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) की पत्नी हैं, जिनका इसी साल जनवरी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. 

संतोख चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है. संतोख चौधरी एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह सात बार विधायक और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे. संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी पांच बार विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री रहे. उनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. संतोख चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वह तीन बार विधायक के साथ-साथ 1992 और 2002 में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे.

बीजेपी-आप और अकादी दल के ये हैं उम्मीदवार

गौरतलब है कि कि जालंधर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को टिकट दिया है. सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल अकाली दल से बीजेपी में आए हैं. वहीं शिरोमणि अकाली दल ने बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आम आदमी पार्टी से कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को टिकट मिला है. सुशील कुमार रिंकू को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था.

10 मई को होगी जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग

बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पेश करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है. 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है. मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 13 मई को की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Toll Plaza Punjab: सीएम भगवंत मान ने 9वें टोल प्लाजा को किया बंद, प्रतिदिन 3.80 लाख रुपये की होगी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget