एक्सप्लोरर

Toll Plaza Punjab: सीएम भगवंत मान ने 9वें टोल प्लाजा को किया बंद, प्रतिदिन 3.80 लाख रुपये की होगी बचत

पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने कार्यकाल में आज नौंवे टोल प्लाजा को बंद किया है. इस दौरान सीएम ने कहा कि ये टोल प्लाजा आम जनता की खुली लूट की दुकानें थीं, जिन्हें अब बंद किया जा रहा है.

Punjab News:  पंजाब में अब एक और टोल प्लाजा बंद कर दिया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को समाना-पातरन मार्ग पर टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. पिछले साल मान के नेतृत्व वाली आप (AAP) सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य में बंद होने वाला यह नौवां टोल प्लाजा है. एक सभा को संबोधित करते हुए, सीएम मान ने कहा कि ये टोल प्लाजा आम जनता की खुली लूट की दुकानें थीं और उन्होंने अपने समझौतों के सभी मानदंडों की धज्जियां उड़ाते हुए जनता के पैसे लूटे. 

सीएम मान ने पूर्ववर्ती सरकारों पर लगाए आरोप
सीएम मान ने कहा कि समाना-पातरन मार्ग पर बने इस टोल प्लाजा को बंद करने से आम जनता के प्रतिदिन 3.80 लाख रुपये की बचत होगी. सीएम मान के हवाले से जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह आश्चर्यजनक है कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय, पूर्ववर्ती प्रदेश सरकारों ने आंखें बंद कर इस लूट को ‘संरक्षण’ दिया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इन ‘गलत’ टोल प्लाजा की संदिग्धताओं को नजरअंदाज कर दिया और उन्हें ‘अवैध रूप से उगाही’ करने की अनुमति दी. अब तक बंद किसी भी टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस या रिकवरी वैन की सुविधा समझौते के प्रावधान के बावजूद दिखाई नहीं दे रही थी. 

आसपास के लोगों के भी बने पास
सीएम मान ने बताया कि इस टोल प्लाजा पर 15 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले लोगों के भी पास बनते थे. उन्हें हर महीने 100-200 रुपए देने पड़ते थे. मान ने कहा कि कंपनी ने सोचा था केवल दो सरकारों की अदला-बदली होती रहेगी, तो उनका टोल प्लाजा चलता रहेगा. लेकिन अब आप को मौका मिला है तो ऐसे टोल प्लाजा को बंद किया जाएगा. कपंनी ने कोरोना और अन्य कारणों का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार की तरफ से उन्हें निर्धारित समय सीमा से एक दिन पर ऊपर नहीं दिया. 

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: पंजाब पुलिस के लिए चुनौती बना अमृतपाल सिंह, बैसाखी पर इन 4 जगहों पर रखी जा रही खास नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget