एक्सप्लोरर

Satkar Kaur: ड्रग्स तस्करी में आया नाम तो BJP ने सत्कार कौर पर लिया बड़ा एक्शन, सुनील जाखड़ ने जारी किया लेटर

Satkar Kaur News: बीजेपी ने पूर्व विधायक सत्कार कौर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन्हें ड्रग्स तस्करी के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था.

Satkar Kaur Latest News: पंजाब में नशा तस्करी के आरोप में पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सत्कार कौर को गिरफ्तार किया गया था. इसको लेकर पार्टी ने एक्शन लिया है. पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सत्कार कौर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पूर्व विधायक के साथ उनके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया था.

पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल के अनुसार नशे के आदी शख्स ने पुलिस को बताया कि एक औरत उसे नशे की तस्करी के मजबूर करती है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस शख्स को कस्टमर बनाकर भेजा और सत्कार कौर के साथ ही उनके ड्राइवर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया. उनके घर से सर्चिंग के दौरान 28 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया है. इसके अलावा पुलिस को 1.56 लाख रुपये कैश भी मिला है.

बता दें कि सत्कार कौर 2017 से लेकर 2022 तक फिरोजपुर ग्रामीण से विधायक रही हैं. 2022 के चुनावों में जब कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे बीजेपी में शामिल हो गई थीं.

बेवजह फंसाने का लगाया आरोप
वहीं मोहाली के सिविल अस्पताल में जब आज पुलिस टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए लेकर आई तो मीडिया के सामने सत्कार कौर ने कहा कि उनका कोई कसूर नहीं है, वे राजनीति का शिकार हुई हैं. उन्हें इस मामले में बेवजह फंसाया जा रहा है. घर से बरामद हुए पैसों को लेकर उन्होंने कहा कि एक पुरानी कार बेची थी, वो उसी के पैसे थे. 

पूर्व विधायक के घर से 4 गाड़ियां बरामद
आईजी सुखचैन सिंह गिल के अनुसार पूर्व विधायक के घर से चार गाड़ियां भी मिली हैं. इसमें एक फॉर्च्यूनर कार, एक वर्ना कार, एक बीएमडब्ल्यू और एक अन्य कार शामिल हैं. तीन गाड़ियों के नंबर हरियाणा और दिल्ली के हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab: ड्रग्स डील करने आई BJP नेता सत्कार कौर गिरफ्तार, हेरोइन और कैश बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget