एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: मजीठिया की ललकार का सामना करने चुनावी मैदान में उतरेंगे सिद्धू, भगवंत मान का भी नामांकन आज

शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ललकार का सामना करने अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपना नामांकन करने जा रहे हैं.

Punjab Election: पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक सरगरमी तेज हो चली है. राज्य में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है. इस बीच आज होने वाले नामांकन में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ललकार का सामना करने अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनौती देने जा रहे हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान भी आज अपना नामांकन करेंगे. जानकारी के मुताबिक वे संगरूर की धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

मजीठिया और सिद्धू का टकराव पुराना

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर ईस्ट से टिकट देकर इस मुकाबले को हाई प्रोफाइल बना दिया है. कांग्रेस पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि अमृतसर ईस्ट के मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. यह भी बताते चलें कि बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू की दुश्मनी काफी पुरानी है. जिस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी का हिस्सा थे तब उन्होंने अपने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर सवाल उठाने शुरू किए. माना जाता है कि शिरोमणि अकाली दल की नाराजगी के चलते ही बीजेपी ने 2014 में नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर से लोकसभा का टिकट नहीं दिया था.

चुनाव से पहले सिद्धू की बहन का बड़ा आरोप

चुनाव से ठीक पहले सिद्धू की मुसीबतें और बढ़ गई हैं. सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया है कि पिता की मौत के बाद सिद्धू ने मां और बहन को घर से निकला दिया था. सिद्धू तो कुछ नहीं बोले पर उनकी पत्नी ने इस पर जवाब दिया. ज्ञात हो कि पंजाब में नामांकन प्रक्रिया 1 फरवरी तक चलेगी. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 2 फरवरी को होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 फरवरी है, जिसके बाद 20 तारीख को वोटिंग होनी है और नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

यह भी पढ़ें-

Punjab Election 2022: निर्दलीय मैदान में उतरे सीएम चन्नी के भाई मनोहर सिंह, बस्सी पठाना से भरा पर्चा

Punjab News: सुमन तूर के दावे पर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं उसे नहीं जानती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget