एक्सप्लोरर

Punjab News: शहीद भगत सिंह को 'आतंकवादी' कहे जाने पर CM भगवंत मान का पलटवार, जानें- क्या कहा?

Punjab News: सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी. अब इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार करते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाए जाते हैं.

CM Bhagwant Mann on Bhagat Singh Statement: शिरोमणि अकाली दल के संगरूर के सासंद सिमरनजीत सिंह मान ने कुछ दिन पहले शहीद भगत सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब सिमरनजीत पर हमला बोला है. सीएम ने कहा कि किसी को भी शहीदों के योगदान पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के मौके पर राज्य सेतरीय समारोह में शामिल हुए थे. एस बीच सभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता का आनंद लेने के लिए संविधान की शपथ लेने वालों द्वारा शहीदों के सर्वोच्च बलिदान पर सवाल उठाए जाते हैं.

शहीदों की साख पर सवाल उठाना पाप है
भगवंत मान ने आगे कहा कि जब हमारे महान राष्ट्रीय नायक और शहीद क्रूर ब्रिटिश शासन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे थे, कुछ गद्दार साम्राज्यवादी ताकतों के साथ थे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि जिन लोगों ने अंग्रेजों का अभिनंदन किया था उन्होंने हर स्वतंत्रता सेनानी और शहीद के मानस को ठेस पहुंचाई थी. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे गद्दारों के वंशज अब शहीदों की साख पर सवाल उठा रहे हैं.  मुख्यमंत्री ने कहा, अंग्रेजों के अत्याचारों की प्रशंसा करने के लिए शहीदों की साख पर सवाल उठाना पाप है और इस तरह के जघन्य कृत्यों में शामिल लोग अक्षम्य अपराध कर रहे हैं.

शहीदों ने आजादी के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया
भगवंत मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे महान शहीदों को किसी से मान्यता की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका नाम ही लाखों लोगों को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को लेकर प्रेरित करने के लिए काफी है. स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह के नाम और योगदान पर किसी भी विवाद को अवांछनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि इन शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था और किसी को भी स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है.

ये भी पढ़ें: PPSC Recruitment 2022: पंजाब में Junior Auditor के पदों पर निकली वैकेंसी, बीकॉम पास कर सकते हैं अप्लाई

ABP Shikhar Sammelan Punjab Live: ABP शिखर सम्मेलन में बोले DGP गौरव यादव- गैंगस्टर्स का होगा सफाया, कांग्रेस- BJP ने लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget