एक्सप्लोरर

Bathinda: बठिंडा में लड़की पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोलियां, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बठिंडा में एक लड़की बस स्टैंड के पास बैठक एक लड़के से बात कर रही थी. तभी एक अज्ञात हमलावर आता है और लड़की पर गोलियां दाग देता है और मौके से फरार हो जाता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Punjab News: पंजाब (Punjab) में हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बठिंडा (Bathinda) में बस स्टैंड के पास एक लड़की की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक दो लड़कों के साथ लड़की कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास बैठी हुई थी. लड़की और दोनों लड़के आपस में बात कर रहे थे, तभी अचानक एक हमलावर मोटरसाइकिल पर आता है और लड़की पर गोलियां दाग कर मौके से फरार हो जाता है. घायल लड़की की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है.

लड़की की पहचान करने में जुटी पुलिस
वहीं इस वारदात के बाद बठिंडा डीएसपी विश्वजीत मान का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है. इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह लड़की कौन थी और गोली चलाने वाला हमलावर कौन है. इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे. दरअसल, बठिंडा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 30 साल है. गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौक हो चुकी थी. वहीं अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है.

लगातार हो रहीं हत्याएं
वहीं इससे पहले शिवसेना टकसाली के नेता सुधीर सूरी की हत्या हुई थी. इसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद  प्रदेश में एक और हत्या से सनसनी फैल गई थी. मोहाली जिले के गांव बुढ़नपुर में कुटिया में रहने वाले 70 साल के महंत शीतल दास की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. महंत शीतल दास की तेज धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की गई थी. गांव की महिलाओं ने महंत का खून से लथपथ शव देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शक जताया जा रहा गया कि इलाके में सक्रिय भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया था. महंत शीतल दास मूलरूप से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गांव के रहने वाले थे. महंत बीते करीब 42 साल से गांव बुढ़नपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पीछे महंत सावन दास की समाधि के पास एक झोपड़ी में रहते थे.

ये भी पढ़ें

Punjab News: पराली जलाने की जांच करने गए अधिकारियों की आई शामत, फजिल्का में टीम को किसानों ने बनाया बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget