एक्सप्लोरर

Punjab Bandh: मणिपुर हिंसा के विरोध में आज पंजाब बंद, दुकानें न खोलने का आह्वान, बाइबल लेकर प्रदर्शन करेंगे ईसाई

मणिपुर में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में आज बंद का आह्वान किया गया है. ईसाई समुदाय के लोग बाइबल हाथ में लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने वाले है. दुकानदारों से भी दुकानें बंद रखने का आग्रह किया गया है.

Punjab News: पंजाब में आज मणिपुर में हुई हिंसक झड़पों और महिलाओं के साथ हुए क्रूर व्यवहार को लेकर बंद करने का आह्वान किया गया है. वाल्मीकि और ईसाई समुदाय की तरफ से पंजाब बंद का आह्वान किया गया है. इन समुदायों से जुड़े नेताओं का कहना है कि केंद्र की बीजेपी सरकार दलित महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम रही है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान लेना पड़ा. वाल्मीकि और ईसाई समुदाय का नगर निगम की सफाई यूनियनों और नेताओं ने भी समर्थन किया है. 

दुकानें बंद रखने का आग्रह

वाल्मीकि संगठनों ने दुकानदारों से दुकानें बंद रखने का आग्रह किया है. इसके अलावा पुलिस ने जनता को सुरक्षित होने का एहसास करवाने को लेकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. वहीं डीसीपी जगमोहन सिंह की तरफ से कहा गया है कि बंद की कॉल देने वाले समूह संगठन शांतिपूर्ण ढंग से ही बंद करवाये. वहीं बंद के दौरान जरूरी घरेलू सामान, दवाई व दूध की दुकानों को छूट दी गई है. इसके अलावा सरकारी स्कूल रोजाना की तरह खुले रहने वाले है. वहीं इमरजेंसी सेवाओं एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को भी नहीं रोका जाएगा. 

शहर में निकाला फ्लैग मार्च

पंजाब में 9 अगस्त को ईसाई और वाल्मीकि समुदाय के बंद को लेकर अमृतसर में फ्लैग मार्च निकाला गया. लेकिन पुलिस की तरफ से कहा गया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया है. बंद की वजह से शहर को तीन तीन जोन में बांटा गया है. एडीसीपी रैंक के अधिकारी को हर जोन का इंचार्ज बनाया गया है. वहीं ईसाई और वाल्मीकि संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को डीसी अमित तलवाड़ को ज्ञापन सौंपा.

बाइबल लेकर करेंगे प्रदर्शन

ईसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि वो सड़कों पर अपने हाथों में अपना पवित्र ग्रंथ बाइबल लेकर प्रदर्शन करेंगे. वो शांतिमय तरीके से अपना विरोध जताएंगे. 

यह भी पढ़ेंLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस में संगठन को लेकर कवायद तेज, खरगे बोले- ‘हरियाणा में क्या है परेशानी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget