एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस में संगठन को लेकर कवायद तेज, खरगे बोले- ‘हरियाणा में क्या है परेशानी’

Lok Sabha Elections: हरियाणा कांग्रेस में सगंठन बनाने को लेकर रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. राहुल गांधी की तरफ से केसी वेणुगोपाल से संगठन का काम जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा गया है.

Haryana News: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अब हरियाणा कांग्रेस का संगठन बनाने की कवायद तेज होती जा रही है. लंबे समय से संगठन ना बनाए जाने की वजह से कांग्रेस बीजेपी के भी निशाने पर रही है. हरियाणा कांग्रेस में लगातार हो रही गुटबाजी भी कहीं ना कहीं संगठन ना बनने की वजह से ही है. बीते सोमवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में भी संगठन का मुद्दा उठाया गया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने राहुल गांधी के समक्ष हरियाणां में 10 साल से संगठन ना बनने का मुद्दा उठाया.

‘अगस्त में ही हो सकती है संगठन की घोषणा’
राहुल गांधी की तरफ से केसी वेणुगोपाल को अगस्त में ही संगठन का काम निपटाने का निर्देश दिया गया है. हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केसी वेणुगोपाल को कहा गया है कि 10 सितंबर तक पहली लिस्ट जारी कर दी जाए. सितंबर के आखिर तक प्रदेश में पूरा संगठन खड़ा कर दिया जाएगा. वहीं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को कहा गया है कि आप सही लिस्ट भेजें ताकि जल्द ही संगठन की घोषणा हो सके. मल्लिकाअर्जुन खरगे की तरफ से कहा गया कि जब अन्य सभी राज्यों में संगठन बना हुआ है तो हरियाणा में क्या परेशानी है.

‘लीडरशिप सभी को साथ लेकर चले’
वहीं इस बैठक में किरण चौधरी की तरफ से कहा गया कि दूसरे दलों से कांग्रेस में आए अधिकतर नेता ऐसे है जो रिटायर हो चुके है. जिसको लेकर सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि नेता कभी रिटायर नहीं होते. वहीं रामकिशन गुर्जर और सुरेश गुप्ता की तरफ से कहा गया कि एक समाज से काम नहीं चलेगा. इसके अलावा श्रुति चौधरी ने कहा कि पार्टी में सभी चेहरे दिखाई देने चाहिए. पार्टी की लीटरशिप सभी को साथ लेकर चले. बैठक के दौरान राहुल गांधी और मल्लिकाअर्जुन खरगे की तरफ से साफ तौर पर कहा गया कि लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण को लेकर कोई कोटा सिस्टम नहीं चलेगा. टिकट देने से पहले सर्वे किया जाएगा जिसके बाद जिताऊ चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Haryana Violence: नूंह हिंसा के बाद मुस्लिमों के बहिष्कार की उठी मांग, कहीं लगे पोस्टर तो कही दुकानदारों को मिली ये चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget