एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा सत्र को लेकर फिर आमने-सामने हुए CM मान और राज्यपाल, जानें- पूरा मामला

Punjab Special Assembly Session: पंजाब में विधानसभा सत्र को लेकर एक बार फिर सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित में तल्खी बढ़ती नजर आ रही है. राज्यपाल ने सत्र बुलाने पर एतराज जताया है.

Punjab News: पंजाब में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) और मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के बीच एक बार फिर विधानसभा सत्र को लेकर तरकार होती दिख रही है. दरअसल, 20 और 21 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा का सत्र (Punjab Assembly Election) बुलाया गया है. इस पर राज्यपाल पुरोहित ने एतराज जताया है. राजभवन की तरफ से पंजाब सरकार (Punjab Government) को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि अगर विधानसभा का सत्र बुलाया जाता है तो वो गैरकानूनी होगा.

राजभवन की तरह से भेजी गई चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि जून में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए सेशन को दोबारा एक्सटेंड कैसे किया जा सकता है. वहीं राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की तरफ से कहा गया है कि विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले 19-20 जून को बुलाए गए विधानसभा सत्र को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था. राज्यपाल ने 19-20 जून को बुलाए गए आप सरकार के विशेष सत्र को असंवैधानिक करार दिया था. वहीं उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान बिलों को कानून का उल्लंघन बताया था.

सीएम मान ने क्या कहा था?

इसके बाद सीएम मान ने राज्यपाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि वे विधानसभा सत्र पर सवाल उठा रहे हैं. हमने माहिरों की सलाह लेकर ही विधानसभा सत्र बुलाया था. हम कोई कच्ची गोलियां तो खेल नहीं रहे हैं. सीएम मान ने कहा था कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय में भी इसी तरह विधानसभा सत्र बुलाया गया था. 

कई मुद्दों को लेकर हो चुकी है तकरार

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच खींचतान कोई नई बात नहीं है. कई मुद्दों को लेकर दोनों में जुबानी जंग देखने को मिली है. अभी कुछ दिन पहले राज्यपाल की तरफ से सीएम मान को पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी भी दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 'हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर चार उपमुख्यमंत्री बनेंगे', भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget