एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: ओपिनियन पोल में पंजाब से आए चौंकाने वाले आंकड़े, जानिए किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें

Punjab Election 2022: जी न्यूज और डिजाइन बॉक्स के इस ओपिनियन पोल में सबसे अधिक 36 से 39 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलते दिखाया गया है. कांग्रेस को 35-38 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.


देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है, उनमें पंजाब भी शामिल है. पंजाब की विधानसभा में 117 सीटें हैं. टीवी न्यूज चैनल जी न्यूज ने डिजाइन बॉक्स के साथ मिलकर एक ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे में पंजाब में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है. आइए जानते हैं कि जी न्यूज और डिजाइन बॉक्स के इस ओपिनियन पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें और कितने फीसदी वोट मिलते दिखाया गया है.

पंजाब में कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं

इस सर्वे में अभी पंजाब में सरकार चला रही कांग्रेस को 35-38 सीटें मिलते हुआ दिखाया गया है. साल 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं. इस ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को 39 से 42 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठबंधन को 32-35 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है. पिछला चुनाव अकाली दल ने बीजेपी के साथ लड़ा था. उसे 15 सीटें मिली थीं. इस बार उसे 17 से 20 सीटों का फायदा हो सकता है.

समाजवादी पार्टी के नेता Azam Khan की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चुनाव प्रचार के लिए मांगी अंतरिम जमानत

पंजाब में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं

जी न्यूज के इस ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को 36 से 39 सीटें मिलती दिखाया गया है. पिछले चुनाव में आप ने 20 सीटें जीती थीं. आप को 16 से 19 सीटों का फायदा हो सकता है. वहीं पिछला चुनाव अकाली दल के साथ लड़ने वाले बीजेपी को इस चुनाव में 4 से 7 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है. उसे 1 से 4 सीटों का फायदा हो सकता है. बीजेपी इस बार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढिंढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है. वहीं अन्य के खातें में 2 से 4 सीटें जाती हुई दिखाया गया है. 

पंजाब में सबसे अधिक वोट किस पार्टी या गठबंधन को मिलेंगे

इस ओपिनियन पोल में विभिन्न पार्टियों को मिलने वाले वोट फीसद की भी जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक कांग्रेस को 30 फीसदी वोट मिल सकते हैं.  पिछले चुनाव में उसे 39 फीसदी वोट मिले थे. यानी की इस चुनाव में उसे 9 फीसदी वोटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 26 फीसदी वोट मिलते दिखाया गया है. पिछले चुनाव में अकाली दल और उसकी सहयोगी बीजेपी को 25 फीसदी वोट मिले थे. इस तरह अकाली दल को 1 फीसदी वोट का फायदा हो सकता है. 

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- पीएम मोदी की उपलब्धियों पर मांगेंगे वोट, नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कही ये बात

जी न्यूज के ओपिनियन पोल में आप को 33 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है. पिछले चुनाव में उसे 24 फीसदी वोट मिले थे. इस चुनाव में उसे 9 फीसदी वोटों का फायदा हो सकता है. वहीं बीजेपी के लिए 6 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है. पिछले चुनाव में उसे 5 फीसदी वोट मिले थे. इस बार बीजेपी को 1 फीसदी वोटों का फायदा हो सकता है. वहीं अन्य को 5 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है. पिछले चुनाव में अन्य के खाते में 7 फीसदी वोट गए थे. इस तरह उन्हें इस बार 2 फीसदी वोटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

पंजाब में कब होगा मतदान

पंजाब में एक चरण में 20 फरवरी को मतदान कराया जाएगा. चुनाव आयोग ने पहले राज्य में 14 फरवरी को मतदान की तारीख घोषित की थी, लेकिन राजनीतिक दलों ने गुरु रविदास की जयंती को देखते हुए मतदान की तारीखें बढ़ाने की मांग की थी. इसे देखते हुए आयोग ने चुनाव की तारीख 20 फरवरी कर दी. मतगणना 10 मार्च को कराई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget