एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: आप के विधायक का दावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राजनीति से लिया संन्यास

Punjab Election 2022: आप विधायक का दावा है कि सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस के सदस्यों की निराधार और गैरजिम्मेदार टिप्पणियों से आहत हैं. इसी वजह से उन्होंने राजनीति छोड़ दी है.

पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस रविवार को अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर सकती है. इसी बीच कांग्रेस को एक परेशान करने वाली खबर आई है. आम आदमी पार्टी एक के विधायक ने दावा किया है कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राजनीति से संन्यास ले लिया है. 

आम आदमी पार्टी के विधायक ने किया दावा

खरार से आम आदमी पार्टी के विधायक कंवर संधू ने एक ट्वीट में लिखा, ''बहुत सी बुरी खबरें पंजाब से आ रही हैं. अभी पता चला है कि सुनील जाखड़ ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है, वो पंजाब कांग्रेस के सदस्यों की निराधार और गैरजिम्मेदार टिप्पणियों से आहत हैं. यह देखकर दुख हो रहा है कि एक अच्छा नेता इस तरह से राजनीति से विदा हो रहा है.''

संधू ने यह भी कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जाखड़ अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे. उन्होंने लिखा है, ''एक पत्रकार होने की वजह से मैं सुनील जाखड़ को जानता हूं. वह अच्छे इंसान और पुराने दोस्त हैं. मुझे उम्मीद है कि वो राजनीति छोड़ने के अपने फैसले पर फिर से विचार करेंगे. वो अपने मजाकिया वन लाइर्नस से हमें प्रोत्साहित करते रहेंगे और उनके काव्य कौशल का लाभ भी हमें मिलता रहेगा.''

सुनील जाखड़ ने किया था दावा

सुनील जाखड़ ने एक दिन पहले ही कहा था कि पिछले साल सितंबर में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला लिया गया तो कांग्रेस के 79 में से 42 विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में थे. उनका कहना था कि चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में केवल 2 विधायक थे. 

UP CMs Arm Collection: कोई रखता है पिस्टल तो कोई रिवॉल्वर, यूपी सीएम रह चुके इन 6 नेताओं के पास जानिए कौन से हथियार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सिद्धू के लिए जाखड़ को उनके पद से हटा दिया गया था. कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद के बाद सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का प्रमुख बनाया गया था.  

जनता से मिली राय के आधार पर कांग्रेस आज इस बात की घोषणा करने वाली है कि उसका मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन है. मुकाबला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू में है. 

UP School Reopen: यूपी में सोमवार से खुलेंगे 9 से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज, करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget