एक्सप्लोरर

PSEB 10th Results 2023: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, लड़कियों मे मारी बाजी, गगनदीप कौर बनीं टॉपर

PSEB 10th Toppers 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट का जारी कर दिया है. 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है.

Punjab News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र भाटिया ने वर्चुअल मीटिंग के दौरान 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है. फरीदकोट की गगनदीप कौर ने इस साल 650/650 अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं नवजोत ने 648/650 और हरमनदीप कौर ने 646/650 अंक प्राप्त किए हैं. शिक्षा बोर्ड द्वारा सुबह साढ़े 11 बजे ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट अपलोड किया गया है. 

97.56 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास

पंजाब बोर्ड की 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 97.56 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए है. आपको बता दें कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी. इस बार 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. अंग्रेजी मिडियम का परीक्षा परिणाम 99.22 प्रतिशत तो पंजाबी मिडियम का परीक्षा परिणाम 99.1 प्रतिशत रहा है. 

99.19 रहा पठानकोट का परिणाम

10वीं कक्षा में पठानकोट जिले के सबसे अधिक 99.19 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए है. जबकि बरनाला में सबसे कम 95.96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए है. पंजाब के मुख्यमंत्री 12वीं कक्षा के टॉपर्स की तरह ही 10वीं कक्षा के पहले तीन टॉपर को भी इनामी धनराशि से सम्मानित करेंगे. 

24 मई को जारी हुआ था 12वीं का रिजल्ट

आपको बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीती 24 मई को ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था. जिसमें मानसा जिले की सुजान कौर ने 100 फीसदी अंक हासिल किए थे. और दूसरे स्थान पर रहने वाली बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 99.60 फीसदी अंक हासिल किए थे. वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली लुधियाना की नवप्रीत कौर ने 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. आपको बता दें कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 2,96,709 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिनमें से 92 फीसदी यानी 2,74,378 बच्चे पास हुए हैं.

सीएम भगवंत मान टॉपर्स को देंगे इनाम

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर 12वीं में टॉपर्स रहने वाली छात्राओं को बधाई दी थी. उन्होंने ट्वीट में लिखा- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए. सभी बच्चों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं. वादे के मुताबिक टॉप करने वाले बच्चों को 51 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. 

गुरदासपुर जिला रहा सबसे अव्वल

आपको बता दें कि कि 12वीं के परीक्षा परीणाम में गुरदासपुर जिला सबसे अव्वल रहा था. जिले का पास प्रतिशत 96.91 पास प्रतिशत रहा था. वहीं बरनाला जिले का पास प्रतिशत सबसे कम 80.47 प्रतिशत रहा था. इसके अलावा सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.86 प्रतिशत प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 94.77 प्रतिशत रहा था. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'सिर्फ फोटो खींचाने के लिए मैं नहीं आऊंगा', CM भगवंत मान ने बैठक से किया बॉयकॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget