एक्सप्लोरर

Punjab Lok Sabha Election: पंजाब कांग्रेस को झटका! विक्रमजीत चौधरी ने चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा

Vikramjit Chaudhary News: फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने इस बात से साफ इनकार किया है कि वह पार्टी बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस के वफादार हैं.

फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने पंजाब में कांग्रेस के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक पार्टी नेताओं के बीच मतभेदों को सामने लाते हुए फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने सोमवार (8 अप्रैल) को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि उन्होंने अभी किसी दूसरी पार्टी में जाने की बात से इनकार किया है.

बताया जा रहा है कि फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत चौधरी ने अपना इस्तीफा सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा को भेज दिया है. विक्रमजीत चौधरी चौधरी, प्रताप सिंह बाजवा के करीबी माने जाते हैं. 

विक्रमजीत चौधरी ने क्यों दिया इस्तीफा?

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत चौधरी का चीफ व्हिप पद से इस्तीफा जालंधर आरक्षित संसदीय सीट पर उम्मीदवारी को लेकर मतभेद के बाद हुआ है. विक्रमजीत का इस्तीफा पार्टी आलाकमान की ओर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की उम्मीदवारी पर विचार किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करने के बाद आया है. कहा जा रहा है कि जालंधर के पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रम जालंधर सीट पर दावा कर रहे थे. पूर्व सांसद की पत्नी करमजीत कौर ने पिछला जालंधर उपचुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं.

जालंधर सीट को लेकर मतभेद?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पंजाब में कांग्रेस के लिए आरक्षित संसदीय क्षेत्रों फरीदकोट, जालंधर, होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब के लिए उम्मीदवारों का चयन करना सिरदर्द रहा है. पार्टी ने चन्नी को जालंधर सीट से मैदान में उतारने का लगभग मन बना लिया था लेकिन विक्रमजीत चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताई.

क्या पार्टी बदलेंगे विक्रमजीत चौधरी?

कांग्रेस नेता विक्रमजीत चौधरी ने हाल ही में पूर्वी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब में किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की योग्यता पर सवाल उठाया था क्योंकि वह चमकौर साहिब और भदौर क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव हार गए थे. हालांकि विक्रमजीत चौधरी ने इस बात से इनकार किया कि वह पार्टी बदल रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं पार्टी का वफादार हूं लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्त होने की वजह से मैंने चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया है.''

ये भी पढ़ें:

Punjab Lok Sabha Elections: बीजेपी नेता स्वर्ण सलारिया ने बढ़ाई टेंशन! पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ उतरने का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget