एक्सप्लोरर

Pastor Bajinder Singh: पादरी बजिंदर सिंह रेप मामले में दोषी करार, पीड़िता बोली- 'वह साइको इंसान है, बाहर आकर...'

Bajinder Singh Rape Case: पादरी बजिंदर सिंह को रेप केस में दोषी ठहराया गया है. इस पर पीड़िता ने कहा है कि वह सनकी इंसान है. साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस से अपने और अपने पति की सुरक्षा मांगी है.

Pastor Bajinder Singh News: पंजाब के मोहाली की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक बजिंदर सिंह को 2018 के रेप के मामले में दोषी ठहराया. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत एक अप्रैल को सजा सुनाएगी. बजिंदर सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया है. दोषी ठहराए जाने के बाद 42 साल के पादरी को पटियाला जेल ले जाया गया.

कोर्ट की ओर से बजिंदर सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद अब पीड़ित महिला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बजिंदर सिंह दिमागी रूप से सनकी इंसान है. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब पुलिस और DGP से अपने और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है.

पीड़िता ने कहा, "वो साइको इंसान है, बाहर आकर वही अपराध दोबारा करेगा, इसलिए मैं चाहती हूं कि वो जेल में ही रहे. अभी और भी नाम बाहर आएंगे, आज बहुत सारी पीड़ित लड़कियों की जीत हुई है. आज वहां से बहुत सारी लड़की और लड़के दोनों आजाद होंगे.

उन्होंने कहा, "मैं पंजाब पुलिस और डीजीपी से अपील करती हूं कि हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि हम पर हमले की आशंका है."

क्या है पूरा मामला?
साल 2018 में पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ मोहाली के जीरकपुर थाने में एक महिला की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था. पीड़िता का आरोप था कि बजिंदर सिंह ने उसे विदेश ले जाने का झांसा देकर शोषण किया. इतना ही नहीं शोषण के बाद रेप का वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर वह उसकी मांगें नहीं मानेगी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा.

इसी शिकायत के आधार पर 2018 में दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन भागने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में एक 22 साल महिला की शिकायत पर एक और यौन शोषण का केस दर्ज किया गया था. अब अदालत के इस फैसले से पीड़िताओं को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. हालांकि, बजिंदर सिंह के समर्थकों की तरफ से किसी भी प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.

मामले में पांच अन्य आरोपियों अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप पहलवान को बरी कर दिया गया. इस मामले में बजिंदर सिंह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था. मोहाली पुलिस ने 25 मार्च को पादरी के खिलाफ मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था. इससे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पादरी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर एक महिला से बहस कर रहा था और उसे थप्पड़ मार रहा था.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget