एक्सप्लोरर

Bajinder Singh News: पादरी बजिंदर सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने उठाया ये कदम

Pastor Bajinder Singh: पंजाब की मोहाली पुलिस ने महिला को थप्पड़ मारने को लेकर ईसाई धर्म प्रचारक पादरी बजिंदर सिंह पर एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है.

Pastor Bajinder Singh News: पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक बजिंदर सिंह के खिलाफ मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है. कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक की ओर से महिला को थप्पड़ मारते हुए और उससे बहस करते हुए देखा गया था.

मोहाली पुलिस ने 35 साल की महिला की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में शिकायत किए जाने के बाद दर्ज हुए मामले की जांच शुरू की. वह मंगलवार को मुल्लांपुर में पुलिस के समक्ष पेश हुई और अपना बयान दर्ज कराया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बजिंदर सिंह महिला से बहस करते और थप्पड़ मारने से पहले उस पर कागजों का एक गुच्छा फेंकते हुए दिख रहा है. बजिंदर ने एक शख्स को भी कई बार थप्पड़ मारे.

मुलनपुर में ब्लॉक माजरी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत, वीडियो की जांच और सत्यापन के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत पादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एसएचओ ने कहा कि हमने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत बजिंदर सिंह पर मामला दर्ज किया है, जिसमें 74 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 126 (गलत तरीके से रोकना) शामिल हैं.

बजिंदर सिंह को थी यह गलतफहमी

उन्होंने कहा कि एक शख्स, जिसकी बहन ने चर्च जाना बंद कर दिया था, उस दिन बजिंदर सिंह से मिलने आया था. बजिंदर सिंह को यह गलतफहमी थी कि उन्होंने परिवार को महिला को चर्च न भेजने के लिए उकसाया था. वहीं महिला ने बताया कि घटना 14 फरवरी को हुई, जब पादरी ने उसे थप्पड़ मारा, धक्का दिया.

बजिंदर सिंह जालंधर के ताजपुर में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम और मोहाली के माजरी में दो चर्च चलाते हैं. बजिंदर सिंह 2012 में ईसाई धर्म प्रचारक बना था. उसके समर्थकों का दावा है कि उनके चर्च की भारत और विदेशों में कई शाखाएं हैं.

बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न की भी दर्ज है मामला

इससे पहले 28 फरवरी को 22 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर 42 साल के बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पीड़िता मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुई. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि बजिंदर सिंह उसे मैसेज भेजता रहता था और हर रविवार को चर्च के एक कमरे में उसे अकेले बैठाता था. यही नहीं इस दौरान वह उसे गलत तरीके से छूता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget