एक्सप्लोरर

Punjab: रवनीत सिंह बिट्टू के कांग्रेस छोड़ने पर प्रताप बाजवा बोले- ‘हमें अफसोस नहीं, शांति मिली है'

Punjab Politics: रवनीत सिंह बिट्टू के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का बयान आया है. उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने हाथ से अपनी गर्दन काट ली.

Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उनके बीजेपी में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हमें एक मिनट भी इसके जाने का अफसोस नहीं हुआ. कुछ लोगों के जाने का हमें पहले अफसोस हुआ था. लेकिन, इनके जाने का नहीं हुआ. इनके जाने से तो हमें शांति मिली है.

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि लोग पहले ही समझते थे कि कैसे इनको जवाब दे दिया जाए, हमें तो ये मौका भी नहीं मिला, खुद ही भागकर छोड़ गए बहुत अच्छा हुआ चले गए. पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह जहां भी बैठे हैं वो अपने पोते (रवनीत बिट्‌टू) के इस कदम पर क्या सोचते होंगे. 

'आपने अपने हाथ से अपनी गर्दन काट ली'

कांग्रेस नेता ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्‌टू को मैं इतना कहना चाहूंगा कि आपने जो कदम उठाया है, उसके हिसाब से आपने अपने हाथ से अपनी गर्दन काट ली. उन्होंने कहा कि अब मुझे यकीन है कि ये बीजेपी की तरफ से इलेक्शन लड़ेंगे. लेकिन, पंजाब के लोग गद्दारी करने वाले लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे. इसका रिजल्ट इसी लोकसभा चुनाव में इनको मिल जाएगा. बिट्‌टू को लेकर बाजवा ने कहा कि कल तक तो आप रैली कर रहे थे, कांग्रेस के हक की बात कर रहे थे. कम से कम आपमें दम होता तो बताकर तो जाते कि मैं जा रहा हूं. सुबह पता चला कि आप तो बीजेपी की स्टेज पर बैठे हुए हो. इससे अफसोसनाक बात क्या हो सकती है.

रवनीत सिंह बिट्‌टू का एंटी सिख चेहरा बीजेपी को और भी नुकसान पहुंचाएगा. इनको जो सिक्योरिटी मिली हुई है, घर मिले हुए हैं, उन सुविधाओं को रखने के लिए कि आने वाले टाइम में जेड प्लस सिक्योरिटी और अन्य सुविधाएं ना छिन जाएं. इसलिए वो कांग्रेस छोड़कर गए हैं. ये घर जरूर इनके पास रह जाएंगे, लेकिन आने वाले समय में पंजाबी इन्हें बेघर कर देंगे.

परगट सिंह की भी आई प्रतिक्रिया
रवनीत सिंह बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस नेता परगट सिंह की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रवनीत बिट्टू राहुल गांधी की राजनीति के खिलाफ हैं. मुझे खुशी है कि उन्होंने जिसकी लाइन ली थी, उसी तरफ चले गए. इससे कांग्रेस कमजोर नहीं होगी, बल्कि नए चेहरों को मौका मिलेगा. ऐसे लोग सिर्फ खुद से प्यार करते हैं, पंजाब से नहीं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, दीपेंद्र हुड्डा ने इन दो नेताओं का नाम किया आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget