एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 'पंजाब में कांग्रेस के संपर्क में AAP के 32 विधायक', प्रताप सिंह बाजवा के दावे से सियासी हलचल तेज

Punjab News: प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस के पास 18 सीटें हैं और 32 आप विधायकों के समर्थन से उनकी पार्टी सत्तारूढ़ सरकार को उखाड़ फेंक सकती है. बता दें आप ने 92 सीटें जीती थीं

Partap Singh Bajwa Claims About AAP MLA: पंजाब (Punjab)  विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं. प्रताप सिंह बाजवा के बयान के जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा, "मुझे पता है कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनने की आपकी महत्वाकांक्षा को विफल कर दिया." प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस के पास 18 सीटें हैं और 32 आप विधायकों के समर्थन से उनकी पार्टी सत्तारूढ़ सरकार को उखाड़ फेंक सकती है. 

वहीं मुख्यमंत्री मान ने बाजवा के दावों का जवाब अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दिया. मुख्यमंत्री ने लिखा, ''आप पंजाब के लोगों की चुनी हुई सरकार तोड़ने की बात कर रहे हैं. मुझे पता है कि कांग्रेस ने आपके मुख्यमंत्री बनने की इच्छा की भ्रूण हत्या कर दी थी. मैं पंजाब के तीन करोड़ लोगों का नुमाईंदा हूं, आपकी तरह कुर्सी का तिकड़मबाज नहीं. सीएम मान ने प्रताप बाजवा को चुनौती देते हुए कहा यदि हिम्मत है तो हाईकमान के साथ बात करो." 

आप की पंजाब इकाई का पलटवार
वहीं कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा के इस दावे पर आप की पंजाब इकाई ने भी पलटवार किया है. आप की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा  कि प्रताप सिंह बाजवा आप अपने खजाना खाली मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को टच में रख नहीं पाए. अपने सगे भाई फतेह सिंह बाजवा को आप टच में रख नहीं पाए. अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को टच में रख नहीं पाए. यही नहीं विधानसभा चुनावों में जनता को टच में रख नहीं पाए तो 77 से घटकर 18 पर आ गए. प्रताप सिंह बाजवा कौन कितना किसके टच में है ये जनता जानती है.  गौरतलब है साल 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीतकर जीत हासिल की थी. 

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के दम पर बीजेपी कर रही सरकार बनाने का दवा, कांग्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget