एक्सप्लोरर

Parkash Singh Badal Birth Anniversary: प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर भावुक हुए सुखबीर बादल, बोले- ‘एक बेटे के तौर...’

Parkash Singh Badal Birthday: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल का आज जन्मदिन है. इसी साल 25 अप्रैल को उनका निधन हो गया था. पिता के जन्मदिन पर सुखबीर बादल ने भावुक पोस्ट शेयर की है.

Punjab News: पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का आज जन्मदिन है. 95 साल की उम्र में 25 अप्रैल, 2023 को उनका निधन हो गया था. 8 दिसंबर, 1927 को जन्मे प्रकाश सिंह बादल पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम है जो हमेशा याद रखा जाएगा. प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर उनके बेटे और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा कि ये मेरे लिए अत्यंत पीड़ा के क्षण हैं.

सुखबीर सिंह बादल ने आगे लिखा, "यह मेरे जीवन में पहली बार है कि सरदार प्रकाश सिंह जी बादल साहब अपने जन्मदिन पर हमारे बीच मौजूद नहीं हैं. एक बेटे के तौर पर मेरा मन भर आया है. उन्होंने मुझे हमेशा पंथ और पंजाब के उत्थान के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया. मैं बादल साहब के दिखाए रास्ते पर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेता हूं."

‘43 साल की उम्र में बादल बने थे पंजाब के सीएम’

प्रकाश सिंह बादल की गिनती देश के कद्दावर नेताओं में होती है. साल 1996 से लेकर 2008 तक वे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष रहे. 43 साल की उम्र में मुख्यमंत्री पद संभालने वाले प्रकाश सिंह बादल सबसे युवा सीएम बने. 90 साल की उम्र में 2017 में उनका सीएम पद का कार्यकाल पूरा हुआ था. सबसे उम्रदराज सीएम रहने का रिकॉर्ड भी बादल के नाम है. इसके अलावा वे केंद्र में चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व की सरकार कृषि मंत्री भी रहे. साल 1980 के बाद उनका सारा फोकस पंजाब की राजनीति पर रहा.

‘विपक्षी नेताओं को सूझबूझ से देते थे मात’

प्रकाश सिंह बादल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर पंजाब में सत्ता हासिल की थी. वो अपनी सूझबूझ से विपक्षी नेताओं को मात देते थे. एक बार तो उन्होंने अपने आवास के सामने धरना देने के लिए आए कांग्रेस नेताओं के लिए तंबू तक लगवा दिए थे. ऐसा ही आम आदमी पार्टी ने धरना दिया तब किया गया. उनकी तरफ से धरना देने वाले नेताओं का स्वागत किया जाता था.

यह भी पढ़ें: Haryana: खाप के बाद BJP सांसद ने उठाई लव-मैरिज में माता-पिता की मंजूरी की मांग, लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget