एक्सप्लोरर

Haryana: खाप के बाद BJP सांसद ने उठाई लव-मैरिज में माता-पिता की मंजूरी की मांग, लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

Live In Relationship And Love Marriage: BJP सांसद धर्मबीर सिंह ने संसद में लिव-इन रिलेशनशिप और लव मैरिज के मुद्दे को उठाया. उन्होंने इसके लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है.

Haryana News: हरियाणा की खाप पंचायतों ने पिछले दिनों लिव-इन रिलेशनशिप और लव मैरिज पर माता-पिता की गवाही अनिवार्य बनाने की मांग की थी. वहीं अब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भी इसी मांग को दोहराया है. संसद में बोलते हुए बीजेपी सांसद ने इसपर ठोस कानून बनाने के साथ-साथ परिजनों की सहमति अनिवार्य करने की मांग उठाई है. उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को एक खतरनाक बीमारी बताया है और कहा है कि इस बीमारी के खिलाफ कानून बनाया जाना आवश्यक है.

शून्य काल के दौरान बीजेपी सांसद ने उठाया मुद्दा
बीजेपी सांसद ने शून्य काल के दौरान संसद में बोलते हुए कहा कि लव मैरिज में तलाक की संभावनाएं ज्यादा होती हैं. ऐसे में शादी जैसे रिश्ते के लिए माता-पिता की मंजूरी मिलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारत देश संस्कृति और वसुधैव कुटुंबकम के लिए विख्यात हैं. यहां का सामाजिक ताना-बाना ही इसे दुनिया के अन्य देशों से अलग बनाता है. जिसकी वजह से दुनिया हमारी संस्कृति से प्रभावित रही है. देश में अरेंज मैरिज की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. आज भी समाज का एक बड़ा हिस्सा शादी के लिए परिवार और रिश्तेदारों की रजामंदी को ही अहमियत देता है. शादी के लिए लड़के-लड़की की रजामंदी के साथ परिजनों की इजाजत भी जरूरी है.

'लव मैरिज से तबाह हो जाते हैं पूरे परिवार'

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि शादी जैसे मामलों में सामाजिक रसूक के साथ-साथ खानदान का भी ध्यान रखा जाता है. शादी एक ऐसा बंधन है जो सात पीढ़ियों तक चलता है. भारत में अरेंज मैरिज की वजह से तलाक कम होते है. देश में तलाक की दर महज 1.1 फीसदी है जबकि अमेरिका में ये 40 फीसदी है. देश में पिछले कुछ सालों में तलाक के मामले बढ़े हैं तो उसकी वजह भी लव मैरिज है. बीजेपी सांसद ने मांग की है कि लव मैरिज में माता-पिता की सहमति अनिवार्य की जाए. उन्होंने कहा कि आज भी देश के एक बड़े हिस्से में सगोत्रीय विवाह नहीं होते. सांसद ने आगे कहा कि लव मैरिज की वजह से भी गांवों में बहुत से विवाद होते हैं. जिसमें कई परिवार तक तबाह हो जाते है. ऐसे में शादी के लिए दोनों परिवारों की मंजूरी जरूरी है.   

‘लिव-इन रिलेशनशिप बीमारी, इसके परिणाम खतरनाक’
वहीं बीजेपी सांसद ने कहा कि अब एक नई बीमारी पैदा हो गई है, जिसे लिव-इन रिलेशनशिप कहा जा रहा है. इसमें दो लोग बिना शादी के ही साथ रहते है. इसपर भी कठोर कानून बनाया जाना चाहिए. श्रद्धा-आफताब केस का हवाला देते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इसके परिणाम बेहद खतरनाक और सामाजिक तानेबाने के लिए बेहद घातक हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'AAP पंजाब को बर्बाद कर देगी', BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कर्ज को लेकर CM मान पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget