एक्सप्लोरर

इश्क में पड़कर बेवफा हुई पत्नी, 10 लाख देकर पति का कराया एक्सीडेंट, फिर गोली मरवाकर कराई हत्या

Panipat Murder: पानीपत में तीन साल बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है. संपत्ति के लालच में पड़कर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी.

Haryana Murder Case: पानीपत के बिजनेसमैन विनोद बराड़ा हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को तीन साल बाद सफलता मिली है. विनोद बराड़ा की हत्या जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करवाई थी. पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका था.

हत्या मामले में देव सुनार नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई थी. कुछ दिनों पहले मृतक विनोद बराड़ा के भाई का आस्ट्रेलिया से मोबाइल पर संदेश आया. उसने भाई की हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने का शक जताया.

शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया. पुलिस ने मृतक विनोद की पत्नी निधि और जिम ट्रेनर प्रेमी सुमित को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पत्नी निधि ने प्रेमी सुमित के साथ मिलकर विनोद बराड़ा की हत्या की साजिश रची थी.

10 लाख रुपये देकर विनोद बराड़ा का एक्सीडेंट करवाया. दुर्घटना में बचने के बाद गोली मारकर हत्या करवा दी गई. तीनों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है. विनोद बराड़ा सुखदेव नगर में हॉरट्रोन नाम से कंप्यूटर सेंटर चलाता था.

पति की संपत्ति पर थी महिला की नजर

पांच अक्टूबर की शाम परमहंस कुटिया के गेट पर बैठे विनोद को पंजाब नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी. हादसे में विनोद की दोनों टांगे टूग गई. चाचा ने थाने में आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने भटिंडा निवासी देव सुनार उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया. घटना के 15 दिन बाद देव सुनार ने समझौता करने की कोशिश की. उन्होंने सुलह करने से इंकार कर दिया. देव सुनार अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया.

प्रेमी के साथ मिलकर रची खूनी साजिश

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि देव सुनार 15 दिसंबर 2021 को देसी पिस्तौल लेकर सुमित के घर में घुस गया. विनोद की पत्नी ने शोर मचाने पर पड़ोसी घर पर पहुंचे. उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि देव सुनार ने विनोद को बेड से नीचे गिराकर कमर और सिर में गोली मार दी. पड़ोसियों ने आरोपी देव सुनार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चाचा खून से लथपथ भतीजे विनोद को अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया.

तीन साल बाद पुलिस को मिली सफलता

वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की. सीआईए-3 प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मृतक विनोद बराड़ा की फाइल दोबारा खोली गयी. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी देव सुनार की सुमित नाम के युवक से जान पहचान थी. सुमित की मृतक विनोद बराड़ा की पत्नी निधि से बातचीत के सबूत मिले. पुलिस ने 7 जून को आरोपी सुमित उर्फ बंटू निवासी गोहाना को सेक्टर 11/12 की मार्केट से हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से की गई पूछताछ में सुमित ने हकीकत बता दी. पुलिस के मुताबिक प्रेम में डूबी पत्नी ने पति की संपत्ति हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी. 

(राजेश यादव)

कौन है पाकिस्तान का क्रिमिनल शहजाद भट्टी? लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दी बकरीद की बधाई, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget