एक्सप्लोरर

DSP Joginder Deswal: पानीपत जेल के DSP जोगिंदर देसवाल की हार्ट अटैक से मौत, जिम में वर्कआउट के दौरान गई जान

Joginder Deswal News: हरियाणा के करनाल में एक जिम में पानीपत जेल के डीएसपी जोगिंदर देसवाल वर्कआउट कर रहे थे, तभी वो अचानक नीचे गिर गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Haryana News: हरियाणा पुलिस (Haryana Police) विभाग से एक दुखद खबर सामने आई है. पानीपत जेल (Panipat) में डीएसपी जोगिंदर देसवाल (Joginder Deswal) की सोमवार सुबह मौत हो गई. इसके बाद पुलिस महकमे में मातम छाया हुआ है. दरअसल, डीएसपी जोगिंदर देसवाल करनाल (Karnal) में रहते थे, रोजाना की तरह वो सुबह भी जिम में वर्कआउट करने के लिए गए थे. सुबह लगभग 5 बजे वो वर्कआउट करते समय अचानक गिर गए. इसके बाद उन्हें करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों के अनुसार, डीएसपी जोगिंदर देसवाल की हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है. वहीं जब उन्हें हार्ट अटैक आया तब वर्कआउट करते समय वो अचानक नीचे गिर गए, जिससे उनके चेहरे पर भी चोट लग गई. लेकिन, जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीएसपी जोगिंदर देसवाल 50 साल के थे. वो करनाल के न्यायपुरी इलाके में रहते थे. डीएसपी बनने से पहले जोगिंदर देसवाल वकील भी रह चुके थे. इसके बाद उन्होंने डीएसपी जेल की परीक्षा पास की और करनाल जेल के डीएसपी बने, बाद में उनका ट्रांस्फर पानीपत जेल में हो गया था. 

काफी फिट दिखाई देते थे डीएसपी

डीएसपी जोगिंदर देसवाल की मौत की खबर से पुलिस विभाग में मातम छाया हुआ है. डीएसपी काफी फिट दिखाई देते थे. अचानक उनकी मौत से हर कोई हैरान है. वहीं उनके परिवार के लोगों का कहना है कि जोगिंदर देसवाल फिट रहने के लिए जिम में एक्सरसाइज करते थे. उनकी अचानक मौत से गहरा सदमा लगा है. बता दें कि हरियाणा में हार्ट अटैक से रोजाना करीब 33 लोगों की मौत हो रही है. हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसको लेकर एक रिपोर्ट भी पेश की थी.   

यह भी पढ़ें- HPSC Veterinary Surgeon Exam: 'आप' ने HPSC वेटरनरी सर्जन एग्जाम में घोटाले का लगाया आरोप, कहा- 'खट्टर सरकार क्यों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget