एक्सप्लोरर

Panipat News: भावुक होकर रोने लगे पानीपत के DC सुशील सारवान, जानिए क्या थी वजह?

Panipat News: पानीपत जिला आयुक्त सुशील सारवान एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान भावुक होकर रोने लगे. ये श्रद्धांजलि सभा पूर्व IAS एमएल वर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी.

Haryana News:  हरियाणा के आईएएस अधिकारी और पानीपत जिला आयुक्त बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान भावुक होकर रोने लगे. ये मौका था एक श्रद्धांजलि सभा का. इस दौरान जिला आयुक्त सुशील सारवान अपने आंसू पोंछते हुए नजर आए. पानीपत के किला स्थित एमएल वर्मा पार्क में ये श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी. इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के प्रधान सचिव IAS एमएल वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई. जिसमें DC सुशील सारवान (Sushil Sarwan) भी शामिल हुए थे.

आतंकी हमले में शहीद हुए थे IAS एमएल वर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं पूर्व आईएएस एमएल वर्मा आतंकियों के एक हमले में शहीद हो गए थे. एक फरवरी 1992 को हुई इस घटना में आतंकियों ने एमएल वर्मा उनकी धर्मपत्नी प्रीति वर्मा और बेटे गौरव और सौरभ समेत उनके गैनमैन को गोली मार दी थी. वर्मा पूरे परिवार के साथ आतंकियों का शिकार हो गए. अलगाववादी एमएल वर्मा से एसवाईएल और चंडीगढ़ के मसलों को लेकर खफा रहते थे. आतंकवादियों ने उनपर घात लगाकर उस समय हमला किया जब वो अपने पैतृक गांव यमुनानगर जिले के ललहाड़ी कलां जा रहे थे.

वर्मा ने किया हरियाणा का प्रतिनिधित्व
पूर्व आईएएस एमएल वर्मा केंद्र और पंजाब के साथ होने वाली वार्ताओं को लेकर लगातार हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते थे. एसवाईएल नहर निर्माण और कई बड़े अहम मुद्दों को लेकर एमएल वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के कार्यकाल में अतिरिक्त प्रधान सचिव और आईएएस की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. पूर्व आईएएस एमएल वर्मा का का शहीद दिवस हर साल 1 फरवरी को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है. शहीद एमएल वर्मा लल्हाडी कलां गांव के रहने वाले थे. उनकी गिनती ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के अधिकारियों में होती थी. 1 फरवरी को उनके गांव लल्हाडी कलां, कुरुक्षेत्र, जींद, हिसार, पानीपत समेत कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई. 

यह भी पढ़ें: Surajkund Fair 2023: 3 फरवरी से शुरू होगा सूरजकुंड मेला, इस बार ये चीजें रहने वाली हैं खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget