एक्सप्लोरर

Haryana News: ओम प्रकाश चौटाला ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- मुझे झूठी साजिश के तहत फंसाया गया

Haryana News: ओम प्रकाश चौटाला ने जेबीटी घोटाले में 10 साल की सजा पूरी की है. ओम प्रकाश चौटाला कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है. ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) ने कहा कि जेबीटी घोटाले में कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा. ओम प्रकाश चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी हमला बोला. ओम प्रकाश चौटाला ने बीजेपी सरकार पर लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.

ओम प्रकाश चौटाला जेबीटी घोटाले में 10 साल की सजा काट चुके हैं. ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक साजिश और षडयंत्र के तहत उन्हें 10 साल के लिए जेल भिजवा दिया था और उनकी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के खिलाफ खूब दुष्प्रचार किया.

सजा पूरी करने के बाद ओम प्रकाश चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि सब बातों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को पहले के मुकाबले और ज्यादा मजबूत बनाया.

टूट चुका है चौटाला परिवार

चौटाला रविवार को बजाना कलां गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि चौधरी देवी लाल जी की ख्वाहिश थी इस कृषि प्रधान देश का किसान, कमेरा और गरीब आदमी समृद्ध हो. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को मूलभूत जरूरतें - रोटी, कपड़ा, रोजगार, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं - देने की बजाय इन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है.

ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि ''वर्तमान में हरियाणा सरकार पर ढाई लाख करोड़ रूपये से भी ज्यादा का कर्ज है जबकि प्रदेश की सडक़ें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं है, अस्पतालों में दवाइयां नहीं है, बिस्तर नहीं है, डॉक्टर नहीं हैं, किसान को समय पर पानी नहीं मिलता, खाद के लिए लाइनों में लगना पड़ता है और यदि फसल अच्छी हो जाए तो उसके भाव नहीं मिलते.''

ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता को इन विकट परिस्थितियों से इस देश को बचाने के लिए एकजुट होना होगा. हालांकि अब चौटाला परिवार टूट चुका है. ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला ने जेजेपी पार्टी बनाई है और वह हरियाणा सरकार का हिस्सा हैं.

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर ने संभाला प्रचार का जिम्मा, पिता की जीत का किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget