एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर ने संभाला प्रचार का जिम्मा, पिता की जीत का किया दावा

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर पटियाला में अपने पिता के लिए प्रचार कर रही हैं. इंदर कौर को अपने पिता की जीत का भरोसा है.

Punjab Election 2022: कांग्रेस से अलग होने के बाद पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) के टिकट पर पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. अमरिंदर सिंह के व्यस्त होने की वजह से पटियाला (Patiala) में उनके प्रचार अभियान की कमान बेटी जय इंदर कौर ने अपने हाथों में ले रखी है. जय इंदर कौर ने भरोसा जताया कि उनके पिता एक बार फिर से पटियाला शहरी से विजय हासिल करेंगे.

दो बार मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर सिंह और उनके परिवार की पटियाला निर्वाचन क्षेत्र में मजबूत पकड़ है. पटियाला के पूर्ववर्ती राजपरिवार के वंशज सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर 2002, 2007, 2012 और 2017 में पटियाला शहरी सीट से चुनाव जीता था. 2014 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भी इस क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं.

अमरिंदर सिंह को कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बाद पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था. इस फैसले से नाराज होकर अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी का गठन किया. बेटी जय इंदर कौर अपने पिता के लिए घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं. उन्होंने कहा, ''हम पटियाला में समग्र विकास के आधार पर वोट मांग रहे हैं. हमारा चुनाव प्रचार सही दिशा में जा रहा है. हम जहां कहीं जा रहे हैं, हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. हम जीत हासिल करेंगे.''

बीजेपी का मिल रहा है साथ

कौर ने पिछले चुनाव में भी अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया था. पंजाब लोक कांग्रेस ने बीजेपी के साथ गठबंधन भी किया है. कौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ''वे हमारा समर्थन कर रहे हैं और वे सभी जगह हमारे साथ जा रहे हैं. यह बहुत अच्छी स्थिति है.''

अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस के विष्णु शर्मा, शिरोमणि अकाली दल के हरपाल जुनेजा और आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली मैदान में हैं. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी.

Punjab Election 2022: बीजेपी उम्मीदवार सुच्चा राम पर हुआ हमला, हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Punjab News: पंजाब में पाकिस्तानी तस्करों का नेटवर्क बेनकाब! 3.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद, 6 गिरफ्तार
पंजाब में पाकिस्तानी तस्करों का नेटवर्क बेनकाब! 3.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद, 6 गिरफ्तार
पंजाब: विधानसभा के बाहर AAP विधायकों का प्रदर्शन, विशेष चोला पहनकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
पंजाब: विधानसभा के बाहर AAP विधायकों का प्रदर्शन, विशेष चोला पहनकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
Punjab: धमकी देने पर बुजुर्ग व्यक्ति को आया दिल का दौरा, गली से ट्रैक्टर ट्राली निकालने को लेकर हुआ था झगड़ा
Punjab: धमकी देने पर बुजुर्ग व्यक्ति को आया दिल का दौरा, गली से ट्रैक्टर ट्राली निकालने को लेकर हुआ था झगड़ा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget