एक्सप्लोरर

Nuh Violence: कांग्रेस MLA मामन खान को मिलेगी रेगुलर बेल या जाना होगा जेल? आज कोर्ट में पेशी

Maman Khan News: नूंह हिंसा मामले में बुधवार को कोर्ट में कांग्रेस विधायक मामन खान की फिर पेशी हो रही है. मामन खान की पेशी को लेकर नूंह कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Haryana News: नूंह हिंसा मामले (Nuh Violence Case) में बुधवार को फिर से कांग्रेस (Congress) विधायक मामन खान (Maman Khan) की पेशी है. इसको लेकर मामन खान अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से कोर्ट पहुंचे. मामन खान की नूंह की एडीजे अजय कुमार शर्मा (Ajay Kumar Sharma) की अदालत में पेशी होगी. 15 दिन पहले कोर्ट ने मामन खान को अंतरिम जमानत दी थी. दोपहर बाद मामले को लेकर फैसला आ सकता है. मामन खान की पेशी को लेकर नूंह कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पेशी के दौरान मीडिया को भी कोर्ट परिसर में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

मामन खान की पेशी के दौरान एसआईटी की तरफ से उनके मोबाइल और लैपटॉप की साइबर सेल की रिपोर्ट पेश की जाएगी. अगर एसआईटी की तरफ से विधायक मामन खान के खिलाफ नूंह हिंसा से जुड़े होने के साक्ष्य पेश कर दिए गए तो कोर्ट उनकी अंतरिम जमानत रद्द भी कर सकती है. इसकी वजह से मामन खान को दोबारा जेल भी जाना पड़ सकता है.

14 सितंबर को मामन खान हुए थे गिरफ्तार

फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को 14 सितंबर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था. वहीं इससे पहले एसआईटी ने नूंह हिंसा मामले में पूछताछ के लिए मामन खान को तलब किया था. लेकिन, वो एसआईटी की पूछताछ में शामिल नहीं हुई. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई थी.

मामन खान पर नूंह में हिंसा भड़काने का आरोप

बता दें कि कांग्रेस विधायक मामन खान पर 31 जुलाई 2023 को नूंह में हिंसा भड़काने का आरोप है. नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ओर से बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही थी. इस पर भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था. इसके बाद नूंह के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी हिंसा फैल गई थी. इस हिंसा की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें होम गार्ड के दो जवान भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर कुमारी शैलजा का केंद्र पर निशाना, कहा- ‘देश आगे तब तक नहीं बढ़ेगा जब तक...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget