एक्सप्लोरर

Punjab-Haryana HC: रेप पीड़िता को कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत, कहा- 'बच्चा पैदा होने पर दरिंदगी की दिलाएगा याद'

Haryana News: रेप पीड़िता ने 21 अक्टूबर को FIR दर्ज करवाई थी और कोर्ट में गर्भ गिराने की अनुमति मांगी थी. इसके बाद कोर्ट ने नूंह के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया था.

Nuh Rape Case: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने बुधवार को एक अहम मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने 17 साल की रेप पीड़िता के मामले की सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. मासूम रेप पीड़िता ने गर्भ गिराने की याचिका दायर करते हुए अपील की थी कि वह 26 सप्ताह के गर्भ से है. अगर वह इस बच्चे को जन्म देती है तो उसे शारीरिक और मानसिक पीड़ा होगी. साथ ही यह बच्चा हमेशा उसके मन को आघात पहुंचाएगा.

पीड़िता ने कहा कि बार-बार उस पीड़ा की याद दिलाएगा कि रेप की वजह से उसने बच्चे को जन्म दिया है. यहीं नहीं अगर उसे गर्भ गिराने की मंजूरी नहीं मिली तो उसका भविष्य भी खराब हो जाएगा. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लड़की की दलीलों को सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि रेप के बाद पैदा हुआ बच्चा, पीड़िता को उसके साथ दरिंदगी की याद पूरी उम्र दिलाता रहेगा. यह बच्चा नाबालिग के शरीर और आत्मा के साथ हुए अपराध की गवाही है. रेप से पैदा हुए बच्चे का जीवन भी आम बच्चों जैसा नहीं हो सकता, उसे दुनिया की ताने सुनने पड़ेंगे. ऐसे में मां और बच्चे को पूरी जिंदगी कैद जैसी गुजारनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- Punjab: प्रकाश सिंह बादल की पेंशन पर सियासी हंगामा, सुखबीर बादल बोले- 'CM मान सबूत दें वरना...'

17 साल की रेप पीड़िता ने मांगी थी गर्भ गिराने की अनुमति
कोर्ट ने कहा कि जिंदगी सिर्फ सांस लेने का नाम नहीं है, बल्कि उसे सम्मान से सिर उठाकर जीना ही जिंदगी है. इसकी साथ ही कोर्ट ने नाबालिग को गर्भ गिराने की अनुमति दे दी. आपको बता दें कि 17 साल की रेप पीड़िता ने 21 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करवाई थी और कोर्ट में गर्भ गिराने की अनुमति मांगी थी. इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नूंह के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया था. बोर्ड को पीड़िता की जांच कर 16 नवंबर तक कोर्ट को बताना था कि क्या पीड़िता का गर्भपात सुरक्षित होगा? बोर्ड ने जब रिपोर्ट 16 नवंबर को पेश की तो उस रिपोर्ट में गर्भपात को लेकर कोई सिफारिश न होने पर जमकर फटकार लगाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget