एक्सप्लोरर

Punjab: प्रकाश सिंह बादल की पेंशन पर सियासी हंगामा, सुखबीर बादल बोले- 'CM मान सबूत दें वरना...'

सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सीएम भगवंत मान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान माफी मांगे.

Chandigarh News: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने बुधवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) से माफी मांगनी चाहिए. शिअद प्रमुख ने कहा कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पर पेंशन लेने के संबंध में लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए सीएम मान को सार्वजनिक तौर पर सबूत पेश करना चाहिए.

क्या कहा शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने?
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर सीएम सबूत पेश नहीं कर पाते हैं तो कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. बादल ने कहा कि मान आम आदमी पार्टी (AAP) के इशारे पर मानहानिकारक अभियान चला रहे हैं. उन्होंने आप पर गुजरात समेत उन कई राज्यों में करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया. जहां चुनाव होने वाले हैं. गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए एक दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा. इस मुकाबले में 'आप' और कांग्रेस, बीजेपी को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही हैं.

शिअद प्रमुख ने कहा, "भगवंत मान को यह लग सकता है कि वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर सकते हैं, लेकिन हम उन्हें उनके शब्दों के लिए जवाबदेह बनाएंगे. अब, उन्हें अपने दावों को सही साबित करने के लिए या तो सार्वजनिक रूप से रिकॉर्ड पेश करने होंगे या अपने बयानों के लिए माफी मांगनी होगी. यदि वह इनमें से कुछ भी नहीं करते हैं, तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे."

सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि मान ने प्रकाश सिंह बादल पर पेंशन के रूप में लाखों रुपये लेने का झूठा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने इस साल पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी हार के तत्काल बाद 'प्रोटेम स्पीकर' (अस्थायी अध्यक्ष) को पत्र लिखकर उनसे कहा था कि 10 बार विधायक रहने के लिए उन्हें मिलने वाली पेंशन देना बंद कर दिया जाए. सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "प्रकाश सिंह बादल ने अनुरोध किया था कि इस पैसे का इस्तेमाल जन कल्याण, खासकर बालिकाओं की शिक्षा के लिए किया जाना चाहिए."

Punjab Farmers Protest: पंजाब के संगरूर में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, CM आवास के आगे जुटे थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget