एक्सप्लोरर

Nuh Internet Ban: नूंह में फिर इंटरनेट सेवाएं बंद, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें कब तक रहेगा प्रतिबंध

Nuh Intenet Services Ban: नूंह में 17-19 सितंबर तक में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए हरियाणा के गृह मंत्रालय की ओर से ये फैसला लिया गया है.

Nuh Internet Ban: नूंह (Nuh) जिले में 17-19 सितंबर तक में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. हरियाणा के गृह मंत्रालय के नोटिस में कहा गया है कि इंटरनेट, एसएमएस और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहें फैलाने के लिए किया जा सकता है. गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में 2जी, 3जी, 4जी, 5जी, सीडीएमए, जीपीआरएस समेत सभी एसएमएस सेवाओं पर रोक रहेगी.

नोटिस में कहा गया है कि बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर सभी डोंगल सेवाएं 17 सितंबर शाम 6 बजे से 19 सितंबर 2023 की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी. इस बीच, कांग्रेस विधायक मम्मन खान को उनकी दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर रविवार को नूंह जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. मामन खान के वकील ताहिर हुसैन देवला ने कहा कि आज मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने मामन को चार मामलों में पेश किया. मामन खान पर तीन और नए मामले दर्ज किए गए हैं.

अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
उन्होंने बताया कि एफआईआर नंबर-148, 149 और 150 में सुनवाई करते हुए दो दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर जेल भेजने का अदालत ने आदेश दिया. नूंह जिला के नगीना थाना में दर्ज चौथी एफआईआर नंबर-137 में एसआईटी ने फिर से विधायक मामन खान का रिमांड मांगा था. अदालत ने इसमें विधायक मामन खान को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया. इससे पहले गिरफ्तार हरियाणा कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह जिला अदालत ले जाया गया. 15 सितंबर को मामन खान को जिला अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. 

बता दें विधायक मामन खान को 15 सितंबर को नूंह और राज्य के आसपास के इलाकों में हाल ही में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. ताया गया कि खान को जयपुर-अजमेर रोड पर उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को नूंह लाया गया. गौरतलब है कि 31 जुलाई को नूंह में जिले से गुजर रहे एक धार्मिक जुलूस पर हमले के बाद दो समूहों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें दो होम गार्ड सहित 6 लोग मारे गए और उसके बाद हुई हिंसा में लगभग 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Nuh Violence: कोर्ट ने विधायक मामन खान को फिर दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, नूंह हिंसा मामले में हुई थी गिरफ्तारी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget