एक्सप्लोरर

Nuh Violence: कोर्ट ने विधायक मामन खान को फिर दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, नूंह हिंसा मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Nuh Violence: नूंह दंगों से संबंधित पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान पर चार एफआईआर दर्ज की थी. जिनमें से एफआईआर नंबर-148, 149 व 150 में सुनवाई करते हुए जेल भेजने का अदालत ने आदेश दिया.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की रविवार को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पूरी सुरक्षा के बीच पेशी हुई. पेशी के बाद अदालत ने मामन खान को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. वहीं एक अन्य केस में उन्हें फिर से एसआईटी को दो दिन के रिमांड पर लिया है.

दूसरी तरफ नूंह में बंद की गई इंटरनेट सेवाओं की रविवार को बहाल कर दिया गया. दो दिन से नूंह में हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. हालांकि, तनाव के बीच माहौल को शांत रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

विधायक पर चार FIR दर्ज

नूंह दंगों से संबंधित पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान पर चार एफआईआर दर्ज की थी. जिनमें से एफआईआर नंबर-148, 149 व 150 में सुनवाई करते हुए दो दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर जेल भेजने का अदालत ने आदेश दिया. नूंह जिला के नगीना थाना में दर्ज चौथी एफआईआर नंबर-137 में एसआईटी ने फिर से विधायक मामन खान का रिमांड मांगा था.

अदालत ने इसमें विधायक मामन खान को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया. यानी अभी कांग्रेस विधायक मामन खान दो दिन जेल से बाहर एसआईटी की हिरासत में रहेंगे. दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को उनके केस में सुनवाई होगी.

विधानसभा में दिए भड़काऊ भाषण से भड़का दंगा
 
आपको बता दें कि, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान द्वारा हरियाणा विधानसभा में दिए गए भड़काउ बयान से हिंसा भड़की थी. जिसमें उन्होंने मोनू मानेसर को मेवात में आने पर प्याज की तरह फोड़ने की बात कही थी. इसके साथ ही हिंसा करने के लिए अपने समर्थकों को भड़काउ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने और फोन करने के भी विधायक पर आरोप लगे हैं.

मामन खान पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे कोर्ट

कांग्रेस विधायक मामन खान की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें भारी सुरक्षा के बीच एसआईटी नूंह अदालत में लाया गया. अदालत के आस पास के क्षेत्र में करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार दो दिन के रिमांड के दौरान विधायक मामन खान से एसआईटी ने सबूतों का हवाला देकर पूछताछ की. विधायक मामन खान सवालों के सीधे जवाब देने से बचते रहे. एसआईटी मामन खान की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के भी बयान लेगी. हिंसा के समय वे कहां थे, किस तरह की उनकी दिनचर्या रही, इस तरह के तमाम सवालों पर बात होगी.

(इनपुट राजेश यादव)

यह भी पढ़ें: Nuh Crime News: नूंह में नशा तस्करों पर कसता शिकंजा, 750 नशीले इंजेक्शन बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget